MP-UP सहित देश के इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, जारी हुआ येलो अलर्ट

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन की दिशा बदलने से आने वाले दिनों में उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज होगा। मौसम निदेशक जेपी.गुप्ता ने बताया कि 10 अगस्त से मानसून की ट्रफलाइन यूपी से होकर गुजरेगी और उसके बाद अगले तीन चार दिन प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश का सिलसिला चलेगा।


इस दरम्यान कुछेक स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल, मौसम विभाग ने रविवार आठ अगस्त को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार नौ अगस्त को पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर और पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर बारिश होने या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना जताई गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर और पश्चिमी जिलों में छिटपुट तौर पर हल्की बारिश हुई या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। इस दौरान दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई। इस अवधि में प्रदेश में सबसे अधिक सात सेंटीमीटर बारिश गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में दर्ज की गई।

इसके अलावा सोनभद्र के घोरावल, सिद्धार्थनगर के बांसी में छह-छह, आजमगढ़ की तहसील फूलपुर, बलरामपुर में पांच-पांच, जौनपुर, संत कबीरनगर के खलीलाबाद, आजमगढ़ में चार-चार, फतेहपुर के बिंदकी, गोरखपुर, ललितपुर, मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और सम्भल के चंदौसी में तीन-तीन सेण्टमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट
राज्य में अगले तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश होने की संभावना है। सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार, भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, 11 अगस्त को फिलहाल मौसम को लेकर पूरे राज्य में कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि मानसून की स्थिति पर बराबर नजर रखी जा रही है। वहीं दून में शरिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से तीन अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। जो सामान्य से दो अधिक रहा। मौसम विभाग ने दून में 13 अगस्त तक बारिश का अनुमान लगाया है।
केरल : चार जिलों में बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में शनिवार और 11 अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान है। मछुआरों को इस अवधि में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। वहीं, राज्य में आठ अगस्त और 10 अगस्त को एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। राज्य में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रिय है और ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोट्टायम जिले के वैकोम में 12 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। अलाप्पुझा और मवेलिक्करा में 11-11 सेंटीमीटर बारिश हुई। एर्नाकुलम के कुछ हिस्सों में आठ सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई।
मध्यप्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश
मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मानसूनी सिस्टम के सक्रिय रहने के चलते पिछले चौबीस घंटों के दौरान होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई। शेष स्थानों पर कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी के साहा ने बताया कि मानसूनी सिस्टम वर्तमान में प्रदेश के पश्चिम में सक्रिय है, जिसके चलते होशंगाबाद, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि यह सिस्टम कमजोर पड़ गया है, जिससे आगामी दिनों से बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान गुना में 164.1 मिमी, रतलाम में 32 मिमी, सागर में 23.4 मिमी, पचमंढ़ी में 23 मिमी, शाजापुर में 17.7 मिमी, ग्वालियर में 14.5 मिमी, भोपाल सिटी मतें 9.6 मिमी, इंदौर में 9.2 मिमी सहित कुछ अन्य स्थानों पर वर्षा हुई। इसी प्रकार आज दिन में छतरपुर में नौगांव में 31 मिमी, रतलाम में 13 मिमी, इंदौर में 5.4 मिमी, होशंगाबाद में 5 मिमी के अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

डॉ साहा ने बताया कि प्रदेश में बने मानसूनी सिस्टम के चलते अगले चौबीस घंटों के दौरान टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर और गुना में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में कल रात हल्की बारिश हुई। आज सुबह से रिमझिम फुहारें पड़े, जिसके चलते मौसम में ठंड़क बनी रही। अगले चौबीस घंटों के दौरान भी यहां इसी तरह का मौसम बना रहने का अनुमान जताया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!