NMDC का किया भ्रमण, मेरे रहते बंद नहीं हो सकती हीरा परियोजना :- सांसद बीडी शर्मा

सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी की हीरा खदान बंद करने की अनुशंसा के बाद हीरा परियोजना मैं संकट के बादल

हीरा परियोजना को बचाने सांसद बीडी शर्मा सामने आए

दुनिया की सबसे अच्छी हीरा निकलते हैं

पन्ना में एनएमडीसी की हीरा परियोजना का सांसद ने किया भ्रमण ली संपूर्ण जानकारी

दुनिया में सबसे अच्छी क्वालिटी के हीरे पन्ना में निकलते हैं और इसका में करीना इस तरीके से उत्खनन एनएमडीसी की हीरा परियोजना करती है पर सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी द्वारा क्लोजर प्लान सबमिट कर परियोजना को बंद करने की अनुशंसा की गई है जिस कारण हीरा परियोजना के अस्तित्व पर संकट मंडराने लगा है एशिया महाद्वीप की एकमात्र मेकिंगनाइट माइंस को बचाने के लिए सांसद ने प्रयास शुरू किए हैं और सच्चाई जानने के लिए हीरा परियोजना का भ्रमण किया और विस्तृत जानकारी ली लोकसभा में मुद्दा उठाने के बाद सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने परियोजना के अधिकारियों से जानकारी ली यह हीरा परियोजना प्रतिवर्ष 20 करोड़ से अधिक का राज्य सरकार को देती है और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है इसके बावजूद वन एवं पर्यावरण के नियमों के चलते इसी बंद करने की अनुशंसा की गई है जिससे क्षेत्र के लोग चिंतित हैं

खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने कहा कि इस हीरा परियोजना से लोगों को रोजगार तो मिलता ही है क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक कार्यों में भी एनएमडीसी अपना योगदान देती है और यदि यह परियोजना बंद हुई तो बहुत से लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा
बीडी शर्मा ने कहा कि हीरा परियोजना से लोगों को रोजगार मिलता है यह खूबसूरत बहुमूल्य रत्न देश के विकास के लिए भी उपयोगी है इस कारण से किसी भी स्थिति में मेरे रहते हीरा परियोजना बंद नहीं हो सकती

ज्ञात हो कि हीरा परियोजना पन्ना टाइगर रिजर्व की सीमा से लगी हुई है इस कारण से पर्यावरण एवं वन नियमों का हवाला देकर इसे बंद करने की अनुशंसा की जा रही है जबकि यह परियोजना 40 वर्ष से लगातार संचालित है और दुनिया सबसे अच्छे के हीरे निकालती है यदि इस परियोजना को बंद किया गया तो देश से हीरा का अस्तित्व खत्म हो जाएगा यह हीरा परियोजना जेम, पिंक और इंडस्ट्रियल क्वालिटी के प्रतिवर्ष 40000 कैरेट हीरो का उत्पादन कर रही है

संसद के साथ एनएमडीसी हीरा परियोजना के जनरल मैनेजर श्री शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता बबलू पाठक विनोद तिवारी यूनियनों के अध्यक्ष मंत्री हीरो परियोजना की वरिष्ठ कर्मचारी अधिकारी सहित कई लोग वहां उपस्थित रहे


*गरीबों की रोटी और अमीरों का शौक है हीरा*

हीरा खूबसूरत रत्न है इसे देखने और पाने की हर किसी की तमन्ना रहती है हीरा का उपयोग गहनों में किया जाता है लेकिन हीरा का अर्थ यदि जाने तो पन्ना में गरीबों की रोजी-रोटी है और यह रोजी-रोटी तब होती है जब अमीर लोग शौक पालते हैं इसी कारण से जेल क्वालिटी का हीरा सबसे महंगा बिकता है तो कह सकते हैं कि हीरा गरीबों की रोटी और अमीरों का शौक है यदि यह हीरा परियोजना बंद हो गई तो गरीबों की रोजी-रोटी मारी जाएगी और अमीरों का शौक,,,, अमीरों और गरीबों की तमन्ना पूरी नहीं होगी

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!