जैवलीन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जीता पहला गोल्ड मेडल

जेवलिन थ्रो यानी भाला फेंक मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ओलंपिक के इतिहास में किसी भारतीय ने ट्रैक और फील्ड एथलेटिक्स में मेडल नहीं जीता है। नीरज ऐसे पहले खिलाड़ी बन गये हैं। नीरज लगातार तीनों राइंड में टॉप पर रहे और देश के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया। फाइनल मुकाबले में नीरज ने पहले थ्रो में 87.03 मीटर तक भाला फेंका। दूसरे प्रयास में उन्होंने उससे भी आगे 87.58 मीटर भाला फेंका, और फिर टॉप पर रहे। लेकिन तीसरे प्रयास में नीरज चूक गये और केवल 76.79 मीटर ही थ्रो कर पाये। इसके बाद लगातार टॉप पर रहने के कारण उन्हें थ्रो के तीन और मौके दिये गये हैं।

क्‍वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो किया था और सीधे फाइनल में पहुंचे थे। नीरज चोपड़ा ने अपनी पहली ही कोशिश में पूल ए की लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल किया था। नीरज ने 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड जूनियर चैंपियन रहे हैं। वर्ल्ड नंबर 1 और विश्व चैंपियन जर्मनी के जोहानस वेटर (Johannes Vetter) ने 85.64 मीटर भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी 85.16 मीटर भाला फेंककर ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाई।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!