इजरायल ने गाजा पट्टी पर बरसाए बम, सेना बोली, फिलिस्तीन को हमले का जवाब दिया

तेल अवीव ।

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर युद्ध भड़क गया है। इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर शनिवार को जमकर बमबारी की। इन हमलों की पुष्टि करते हुए इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला किया। इजरायल ने इसे फिलिस्तीन के एक हमले का पलटवार बताया है।

फिलिस्तीन ने इजरायल पर पहले दागे थे खतरनाक गुब्बारे

इजरायल ने दावा किया है कि फिलिस्तीन एन्क्लेव से कई खतरनाक गुब्बारे छोड़े गए थे। इस संबंध में इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने अपने ट्विटर पेज पर साफ लिखा है कि आज गाजा से इजरायल में खतरनाक गुब्बारों के लगातार प्रक्षेपण के जवाब में हमने अभी थोड़ी देर पहले हमास के सैन्य परिसर और रॉकेट-लॉन्चिंग साइट पर हमला किया। इजराइल ने कहा कि हमास की यह साइट रहवासी क्षेत्र में थी। इजरायली रक्षा बलों की ओर से कहा गया है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को कैसे खतरे में डालता है। आईडीएफ ने गाजा पट्टी से किसी भी आतंकवादी हमले के खिलाफ दृढ़ता से जवाब देने की कसम खाई।

लंबे समय से संघर्ष कर रहा है हमास

गौरतलब है कि हमास एक सुन्नी आतंकी संगठन है, जो लंबे समय से इजरायल के साथ संघर्ष कर रहा है। इजरायल अभी भी फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता नहीं देता है। गाजा पट्टी से आने वाले किसी भी हमले के लिए इजरायल हमास को जिम्मेदार मानता है और जवाबी कार्रवाई में भी देरी नहीं करता है।

लेबनान की ओर से इजरायल पर किया था हमला

इजरायली सेना की ओर से बताया गया है कि उत्तरी इजरायल में सायरनों ने शुक्रवार को अलर्ट किया था। यहां लेबनान की ओर से नए हमले की चेतावनी मिली थी। इन हमलों के बाद बीती रात को ही इजराइल ने हमले करना शुरू कर दिए थे। हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गोलन हाइट्स से सटे विवादित चीबा फार्म्स इलाके में इजरायली सेना के ठिकानों की ओर 5 रॉकेट दागे गए हैं। इसके बाद इजरायल ने जवाबी हमला शुरू कर दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!