बजरंग ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

नई दिल्ली ।

भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में जहां महिला और पुरुष दोनों ही टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं तीरंदाजी और निशानेबाजी में निराशा हुई। आज ओलिंपिक के 16वें दिन भारत को पदक की उम्मीद है। भालाफेंक में नीरज चोपड़ा गोल्ड की तलाश में उतरेंगे तो वहीं बजरंज पुनिया कांस्य पदक मुकाबला जीत कर रेसलिंग में देश के लिए दूसरा मेडल हासिल किया। गोल्फ के चौथा और फाइनल राउंड में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक चौथे स्थान रहीं।

नीरज चोपड़ा का मुकाबला शुरू

पहली थ्रो में भारतीय स्टार ने शानदार स्कोर करते हुए भाला को 87.03 मीटर तक फेंका।

बजरंग ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने देश को रेसरिंग में टोक्यो ओलंपिक में दूसरा मेडल दिलाया। रवि दहिया के सिल्वर मेडल के बाद भारत ने कांस्य पदक हासिल किया।

दूसरे हाफ में भी बजरंग ने शानदार खेल दिखाया और पहले कुछ मिनट में 2 अंक हासिल कर स्कोर को 4-0 किया इसके तुरंत बाद 2 अंक और हासिल करते हुए इसे 6-0 कर लिया। इसके बाद कजाकिस्तान के पहलवान के पास वापसी का कोई मौका नहीं बचा था। आखिर के मिनट में दो अंक और हासिल कर बजरंग ने अपने स्कोर के अंतर को 8-0 कर दिया।

कांस्य पदक मुकाबले में खेलने उतरे बजरंग ने पहले हाफ में कजाकिस्तान के पहलवान दौलेत नियाजबेकोव के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ का खेल खत्म होने पर भारतीय पहलवान के पास 2-0 की बढ़त है।

नीरज की गोल्ड, बजरंग की कांस्य पर नजर

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया फ्री स्टाइल 65 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल करने के लिए कजाकिस्तान के पहलवान दौलेत नियाजबेकोव के खिलाफ उतरेंगे। 3.55 पर उनका मुकाबला होना है जिसपर पूरे भारत की नजर है। इस मैच के कुछ देर बाद ही भारतीय टीम के स्टार नीरज चोपड़ा भालाफेंक में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!