उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली-NCR में आज बारिश, UP-MP में भी बरसेंगे बादल, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली| दिल्ली-एनसीआर को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अगले कुछ घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है। वहीं, राजस्थान में भारी बारिश के बाद बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और उधर, मध्य प्रदेश में भी आज भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। बता दें कि बिहार और यूपी समेत उत्तर भारत में शुक्रवार को उमस भरा मौसम रहा, हालांकि रात में हल्की बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी। 
आईएमडी ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, खेकरा, गुलोठी, बुलंदशहर, बिलारी, मिलक, बागपत, चंदौसी (यूपी) और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।’ बता दें कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में उमस की स्थिति रही और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 88 प्रतिशत से 55 प्रतिशत के बीच रहा। हरियाणा और पंजाब में भी दिल्ली के समान ही मौसम रहा। गुरुग्राम में 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
    
यूपी में भी बरसेंगे बादल 

उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान है। यूपी में पिछले 24 घंटों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने बताया कि देवबंद (सहारनपुर) में पांच सेंटीमीटर, गायघाट (बलिया) और प्रयागराज में चार-चार सेंटीमीटर, सलेमपुर (देवरिया) और मुजफ्फरनगर में तीन-तीन सेंटीमीटर और ललितपुर में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे अधिक तापमान वाराणसी (बीएचयू) वेधशाला में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान इटावा वेधशाला में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से थोड़ी राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह में ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 12 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में ‘ऑरेंज और ‘येलो अलर्ट के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने प्रदेश के पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर ‘ऑरेंज अलर्ट के तहत 64 से 204 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, सिवनी, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और श्योपुर के लिए ‘यलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!