बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद

श्रीनगर ।

मध्य कश्मीर के जिला बडगाम में आज सुबह एक संक्षिप्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है परंतु पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने वाला हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ है। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद हुई है। सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबल वापस लौट गए। कश्मीर जोन पुलिस ने आतंकी के मरने की पुष्टि अपने ट्वीटर हैंडल पर भी की है।

आज सुबह पुलिस सूत्रों ने बडगाम के मनचोआ इलाके में एक आतंकी देखे जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल मनचोआ पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस जगह आतंकी छिपा हुआ था, जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस ओर बढ़े आतंकवादी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब देने से पहले आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वह नहीं माना।

बार-बार अपील करने के बाद ही जब आतंकी ने हथियार डालने से इंकार कर दिया तो सुरक्षाबलों ने करीब आधे घंटे के भीतर ही आतंकवादी को मार गिराया। जब काफी देर तक गोलीबारी नहीं हुई तो सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ स्थल पर एक आतंकी का शव पड़ा हुआ था। उसके पास से एक एके-47, एक पिस्तौल व उनकी मैगजीन भी बरामद हुई। आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है परंतु कहा जा रहा है कि यह नया है। हाल ही में वह आतंकी संगठन में हुआ था। पुलिस ने शव व हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया। सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद जब इस बात की पुष्टि हो गई कि आसपास कोई और आतंकी मौजूद नहीं है तो सुरक्षाकर्मी वापस लौट गए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!