ED ने पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के तीन ठिकानों पर की छापेमारी

ED ने एक बार फिर महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग के मामलों की जांच चल रही है। इसी सिलसिले में सबूतों की तलाश कर रही ED की टीम ने अनिल देशमुख के नागपुर स्थित तीन ठिकानों पर रेड डाली। उधर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अनिल देशमुख ED के समन को लगातार नकार रहे हैं और चौथे समन में भी ED के दफ्तर नहीं पहुंचे। उन्होंने राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और वो इसी उम्मीद में ED के सामने पेश होने से बच रहे हैं। ED ने धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) के प्रावधानों के तहत अनिल देशमुख को तलब किया था, क्योंकि एजेंसी मामले में उनका बयान दर्ज करना चाहती है।

ED ने इससे पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा, लेकिन वो एक बार भी पेश नहीं हुए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चौथा समन भेजते हुए अनिल देशमुख और उनके बेटे हृषिकेश देशमुख को सोमवार को दक्षिण मुंबई में जांच एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसके जवाब में देशमुख ने अपने अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह के माध्यम से ईडी को दो पन्नों का पत्र भेजा और कहा कि वह अपना प्रतिनिधि भेज रहे हैं।

अवैध धन उगाही के मामले में बंबई हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने मामले में आरंभिक जांच शुरू की, जिसके बाद ईडी ने देशमुख और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। अदालत ने सीबीआई से अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए रिश्वत के आरोपों की जांच करने को कहा था। इसी मामले में अब ED ने भी जांच शुरु कर दी है, लेकिन जांच के दौरान धन शोधन का मामला भी सामने आया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!