भोपाल में बढ़ा सोने का भाव, जानें क्या रहा बाकी शहरों में गोल्ड रेट आज

भोपाल। सोने चांदी की कीमतों में जिस तरह का ट्रेंड दिख रहा है उसमें कभी चांदी की कीमतों में इजाफा हो रहा है तो कभी सोने की कीमत बढ़ जा रही है. कल के मुकाबले आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी आई है. विकल्प अब ग्राहकों के पास कई हैं. सोने की शुद्धता के पैमाने को विस्तार दिया गया है. हम पहले ही बता चुके हैं कि हॉलमार्क के गहनों में अब ऑप्शन 3 नहीं बल्कि अब छह हो गए हैं. जानते हैं गुरुवार, 5 अगस्त को क्या रहा सोने चांदी का भाव.

भोपाल में आज का भाव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 49190 रुपए है, जबकि कल इसकी कीमत 49150 रुपए थी. वहीं, चांदी कल प्रति किलो 70160 रुपए थी आज यह 70760 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है.

इंदौर में आज का भाव
इंदौर में सोने के भावों मे तेजी दिखाई दे रही है. इंदौर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 49,480 रुपए है, कल इसकी कीमत 48380 रुपए थी. वहीं चांदी की कीमत कल 70,530 थी तो आज यह 70,730 रुपए है.

ग्वालियर में आज का भाव

ग्वालियर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 47780 रु और चांदी 69920 रुपये किलो के भाव से बिक रही है.

कैसे तय होती है सोने की कीमत
ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है. इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है. गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है. गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत x सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है. सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है.

मिस्ड कॉल से जानें भाव
मिस्ड कॉल से जानें भाव 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं.

येलो गोल्ड की शुद्धता की पहचान ऐसे करें
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है.आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है. अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है. ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं.

हॉलमार्क पर दें ध्यान
गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें.हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जितना आभूषण पर लिखा है. हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!