डॉक्टरों से मारपीट की तो मिलेगी 10 साल की सजा

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बनाए जा रहे मसौदे के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट करने वाले लोगों को जेल जाने के साथ 2 से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

अस्पताल (Hospital) में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले लोगों की अब खैर नहीं होगी. मोदी सरकार बहुत जल्द अस्पताल में मारपीट करने वाले लोगों को दंडित करने के लिए 10 साल की सजा का प्रावधान करने जा रही है. सरकार बहुत जल्द इस मसौदा विधेयक को अंतिम रूप दे सकती है. इस विधेयक को लाने से पहले इस पर आम लोगों की राय भी ली जाएगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस मसौदे को मंजूरी दे दी गई है. गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही पश्चिम बंगाल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने एक डॉक्टर पर हमला कर दिया था. इस हमले में डॉक्टर को गंभीर चोट आई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के बाद रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.

कितनी होगी सज़ा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार जिस मसौदे पर काम कर रही है उसमें क्लीनिकल प्रतिष्ठानों में डॉक्टरों व अन्य चिकित्साकर्मियों के साथ अस्पताल में मारपीट करने वाले लोगों को 3 से 10 साल की सजा के साथ 2 से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसी के साथ अस्पताल में हिंसा करने वालों या अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को 6 महीने से लेकर 5 साल तक की कैद और 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये के बीच जुर्माना लगाया जा सकता है.

स्वास्थ्यकर्मियों के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसमें डॉक्टर, पैरा मेडिकल कर्मचारी, मेडिकल छात्र, अस्पताल में सेवा देने वाले सभी कर्मचारी और एंबुलेंस चालक को शामिल किया गया है.स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस मामले में काफी समय से मांग की जा रही थी, जिसे अब विधेयक के तौर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, हम लोगों की राय जानने के बाद जल्द ही इसे सार्वजनिक कर देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!