Tokyo Olympics: 41 साल बाद भारत को मिला हॉकी में ब्रॉन्ज, जर्मनी को 5-4 से दी मात

टोक्यो: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल पर अपना दावा ठोंकने के लिए ओआई स्टेडियम में जर्मन टीम का सामना कर रही है. इस मुकाबले के दूसरे ही मिनट में जर्मन खिलाड़ी तिमुर ने गोल कर जर्मनी को 1-0 से बढ़त दिला दी है।पहले क्वार्टर के अंत तक जर्मनी की टीम ने 1-0 की बढ़त बनाकर रखी थी जिसके बाद दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में सिमरनजीत सिंह को मिला एक शानदार पास जो उन्होंने गोल में तब्दील किया. इस गोल के साथ भारत और जर्मनी 1-1 से बराबर हो गए। दूसरे क्वार्टर के 24वें मिनट में जर्मन टीम के बेन्डिक्ट ने गोल कर पहले अपनी टीम को 2-1 से आगे किया जिसके बाद 25वें मिनट पर निक्लस ने एक और गोल कर जर्मन टीम को 3-1 से आगे कर दिया.इसी क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने भारत की ओर से दूरी कम करते हुए एक गोल किया जिसके बाद भारत 3-2 पर पहुंचा.

भारत की बेहतरीन वापसी

भारत और जर्मनी का मैच अब 3-3 से बराबरी पर आ गया है. भारत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया है. हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को हाथ से जाने नहीं दिया. दूसरा क्वार्टर अब भारत के नाम है. हॉफ टाइम तक दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर चल रही हैं.तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखते हुए चौथा गोल दागा. भारत की ओर से रुपेंदरपाल सिंह ने इस गोल को अंजाम दिया. ये गोल 31वें मिनट पर हुआ. इसके बाद 34वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने 5वां गोल दागा और भारत को अच्छी स्थिति में लाकर खड़ा किया.

चौथा क्वार्टर

चौथे क्वार्टर में भारत ने 5-3 के साथ प्रवेश किया जिसके मध्य में जर्मन खिलाड़ी ने लुकस ने एक गोल कर जर्मन टीम को गेम में वापस लाने की कोशिश की. इस गोल के साथ गेम का स्कोर 5-4 से भारत के पक्ष में रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!