राेक के बाद भी लाल किले के पास उड़ता दिखा ड्रोन, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

दिल्ली पुलिस ने एक ड्रोन जब्त किया है जो राष्ट्रीय राजधानी में लालकिले के पीछे विजय घाट के पास उड़ रहा था। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिखे इस ड्रोन को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और ड्रोन को जब्त कर लिया गया।

विजय घाट के पास दिखा ड्रोन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, उत्तरी जिले की जगुआर हाईवे पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उसे विजय घाट के पास एक ड्रोन दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि उस दौरान विजय घाट पर एक वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेब सीरीज की शूटिंग के लिए अनुमति दी गई थी लेकिन इलाके में ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ड्रोन पर रोक
बता दें कि जुलाई में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ड्रोन, पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारे जैसी वस्तुओं के उड़ाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे। सुरक्षा कारणों से यह आदेश राष्ट्रीय राजधानी में 16 अगस्त तक लागू रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!