हमारी संस्कृति में पति जीवन का अहम हिस्सा, उसका सम्मान करना चाहिए

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के आम नेताओं से लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान तक महिलाओं के प्रति रुढ़िवादी और आपत्तिजनक बयान देते रहते हैं। अब अभिनेत्री और मॉडल सदफ कंवल के बयान से एक नई बहस शुरू हो गई है। एक कार्यक्रम में पति के साथ पहुंची सदफ कंवल ने कहा कि फेमिनिज्म का असल मतलब अपने पति की केयर करना और उसका समुचित सम्मान करना है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और संस्कृति ने उन्हें यही सिखाया है। 
सदफ कंवल ने कहा पति का सम्मान हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है और उनकी देखभाल करना, उनके जूते उठाना, कपड़े प्रेस करना पत्नी के सामान्य कर्तव्यों में शामिल हैं। एक शो में अपने पति शहरोज सब्जवरी के साथ आई सदफ ने कहा हमारे पति ही हमारी संस्कृति हैं। मैंने उनसे शादी की है, तो मुझे उनकी अच्छे से देखभाल करनी होगी, उनके जूते भी उठाने होंगे, कपड़े प्रेस करने होंगे, जो मैं बहुत कम करती हूं लेकिन मुझे पता है कि उनके कपड़े कहां होते हैं। मुझे उनका हर सामान पता होता है कि कहां है। 
एक पत्नी के रूप में मुझे पता होना चाहिए कि उन्हें कब खाना है और क्या खाना, क्योंकि मैं उनकी पत्नी हूं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यह सब पता होना चाहिए क्योंकि वह एक औरत हैं। उन्होंने कहा उन्हें यह इसलिए लगता है क्योंकि वह यही देखकर बड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा फेमिनिज्म का मतलब पति की केयर करना और सम्मान करना है। सदफ के इस बयान की तीखी आलोचना हुई है। कुछ लोगों ने उनके ऊपर इस फेमिनिज्म और पितृसत्ता जैसे संवेदनशील मुद्दों को आर्थिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे लोगों का कहना है कि सदफ के बयान से साफ होता है कि समाज में पुरुषों को महिलाओं से श्रेष्ठ समझने की मानसिकता किस हद तक बैठी हुई है कि एक तथाकथित मॉडर्न महिला इसकी वकालत कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!