आज होगा कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार, डिप्टी सीएम पर अभी चल रहा मंथन

कर्नाटक सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई इन दिनों दिल्ली में हैं। सीएम बसवराज बोम्मई ने जानकारी दी कि मंत्रिमंडल का विस्तार आज (बुधवार) होगा। केंद्रीय पार्टी नेतृत्व से इसकी मंजूरी मिलने पर आज शाम को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

बोम्मई ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा से विचार-विमर्श के बाद ही मंत्रियों का नाम तय होगा। उन्होने कहा कि पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल को संतुलित रखा जाएगा। नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन पर भी ध्यान होगा। उप-मुख्यमंत्री के मसले पर भी बैठक में फैसला होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर अलग-अलग राय है। बी वाई विजयेंद्र के मसले पर बुधवार की बैठक में मुद्दा साफ हो जाएगा।

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बसवराज बोम्मई राज्य की कैबिनेट में फेरबदल पर चर्चा के लिए दिल्ली में हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि वह नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चयन में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि उनके उत्तराधिकारी और नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पार्टी नेतृत्व के परामर्श से अपनी टीम चुनने के लिए स्वतंत्र हैं।

साथ ही येदियुरप्पा ने बताया था कि बोम्मई दिल्ली में हैं, कुछ दिनों में वह केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि उनके मंत्रिमंडल में कौन होना चाहिए, मैं इसमें दखल नहीं दूंगा कि किसे मंत्री बनाया जाना चाहिए या नहीं। बोम्मई पूरी तरह से स्वतंत्र हैं, वह चर्चा करेंगे और अपने कैबिनेट मंत्रियों को चुनेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!