छत्तीसगढ़ में 30 से 70 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हुई घरेलू बिजली

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में घरेलू बिजली 30 से 70 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी हो गई है। इससे 100 यूनिट प्रति माह की खपत पर अब 40 रुपये और 300 यूनिट की खपत पर 130 रुपये ज्यादा चुकाना पड़ेगा। नई दरें एक अगस्त से लागू कर दी गई हैं। इसका असर सितंबर में जारी होने वाले बिजली बिल पर पड़ेगा। विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय में सोमवार को आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने नई दरों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बिजली की दरों में औसत छह फीसद की बढ़ोतरी की गई है।
बिजली की औसत दर में बढ़ोतरी का सीधा असर राज्य के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली दरों पर पड़ा है। कृषि और औद्योगिक के साथ ही सर्वजनिक उपयोग की बिजली भी महंगी हो गई है। आयोग के अध्यक्ष वर्मा का तर्क है कि राज्य में वर्ष 2018-19 से बिजली की दरों में वृद्धि नहीं की गई है। इससे बिजली कंपनियों पर भार बढ़ रहा था। इस बार की गई यह छह फीसद की बढ़ोतरी नहीं की जाती तो आगे चलकर उपभोक्ताओं पर एक साथ ज्यादा भार पड़ता।

  • विद्युत नियामक आयोग ने जारी की नई दरें
  • एक अगस्त से कर दिया गया लागू
  • सभी श्रेणी की बिजली दरों औसत छह फीसद की बढ़ोतरी
  • कृषि पंप की बिजली 50 पैसे यूनिट व 20 रुपये प्रति एचपी बढ़ी
    फैक्ट फाइल
    बिजली की औसत आपूर्ति दर
    वर्तमान 5.95 पैसा प्रति यूनिट
    नई दर 6.42 पैसा प्रति यूनिट
    अब यूनिट नहीं किलोवाट में होगी फिक्स चार्ज की गणना
    आयोग ने घरेलू बिजली दर के फिक्स चार्ज (स्थिर प्रभार) में बड़ा बदलाव किया है। अब तक फिक्स चार्ज की गणना खपत के हिसाब से किया जाता था, लेकिन अब किलोवाट में की जाएगी। पांच किलोवाट तक प्रति माह 20 रुपये, पांच से 50 किलोवाट तक 30 रुपये और 10 किलोवाट से अधिक पर 40 रुपये प्रति किलोवाट हर महीने लिया जाएगा।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!