चंदाजी इलाके में सुरक्षाबलों-आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो-तीन आतंकी घेरे में

श्रीनगर ।

कश्मीर घाटी मेंं आतंकवादियों केे खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के जिला बांडीपोरा इलाके के चंदाजी इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की घेराबंदी कर रखी है। पहले तो आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया परंतु जब वे नहीं माने तो सुरक्षाबलों ने भी जवाब में गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है।

पुलिस ने बताया कि आज तड़के ही उन्हें अपने सूत्रों से चंदाजी इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसओजी, सेना और सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने इलाके की घेराबंदी शुरू की। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने आतंकवादियों को हथियार डाल बाहर आने के लिए कहा। उन्हें परिजनों का हवाला देते हुए विश्वास दिलाया गया कि यदि वे अपने हथियार डाल देते हैं, तो उन्हें कुछ नहीं किया जाएगा। परंतु आतंकवादियों ने बात न मानते हुए सुरक्षाबलों पर गोलीबारी का सिलसिला जारी रखा।

पिछले आधे घंटे से दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों का एक दल आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल रहा है। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!