सिक्किम सेक्टर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच बनीं हॉटलाइन, सीमा पर रहेगी शांति

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर विश्वास बहाली को और मजबूत करने के लिये उत्तर सिक्किम सेक्टर में दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक हॉटलाइन स्थापित किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हॉटलाइन उत्तर सिक्किम के कांग्रा ला में भारतीय सेना और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के खम्बा द्जोंग में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच स्थापित किया गया है।

सेना ने कहा कि इस हॉटलाइन का उद्देश्य ‘‘सीमा पर विश्वास बहाली और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना’’ को आगे बढ़ाना है। इसने यह भी कहा है कि दोनों सेनाओं के बीच हॉटलाइन सेवा एक अगस्त को शुरू हुयी है और इत्तेफाक से इसी दिन पीएलए दिवस मनाया जाता है।

सेना ने कहा, ‘‘दोनों देशों की सेनाओं के बीच कमांडर स्तर पर बातचीत के लिये बेहतर स्थापित तंत्र है ।’’ एक बयान में कहा गया है, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में यह हॉटलाइन सीमाओं पर शांति बनाए रखने और इसे बढ़ाने में लंबा सफर तय करेगी।’’

सेना ने बताया कि इस हॉटलाइन की शुरूआत के मौके पर दोनों तरफ के ग्राउंड कमांडर मौजूद थे और आपसी भाईचारे और दोस्ती के संदेशों का आदान प्रदान किया गया। पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच दोनों सेनाओं के बीच इस हॉटलाइन की स्थापना हुयी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!