केरल में कोरोना बेकाबू, पांचवें दिन भी 20 हजार से ज्‍यादा केस,

नई दिल्‍ली ।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,831 नए केस सामने आए हैं जिसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,16,55,824 हो गया है। बीते 24 घंटे में महामारी से 541 लोगों की मौत हो गई जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,351 हो गई है। संक्रमितों के इन आंकड़ों में बड़ा हिस्‍सा केरल का है। केरल में महामारी बेकाबू होती जा रही है। केरल में बीते कुछ दिनों से लगातार 20 हजार से ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं।

केरल में संक्रमण की दर 12.31 फीसद

केरल में लगातार पांच दिनों से 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं जो पूरे देश में मिलने वाले कुल संक्रमितों का आधा है। हालांकि, राज्य में संक्रमण को काबू में करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। केंद्र ने भी छह सदस्यीय एक टीम भेजी है जो सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और हालात को काबू में करने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद करेगी। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वक्‍त में केरल में संक्रमण की दर 12.31 फीसद पर पहुंच गई है।

केरल में बिगड़े हालात के चलते सक्रिय मामले बढ़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में बिगड़े हालात के चलते सक्रिय मामलों में वृद्धि हो रही है। मौजूदा वक्‍त में देश में सक्रिय मामले 4,10,952 हैं जो कुल मामलों का 1.30 फीसद है। हालांकि, दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसद से नीचे बनी हुई है। अब तक तीन करोड़ आठ लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

कर्नाटक और तमिलनाडु ने उठाए कदम

केरल में बिगड़ते हालात को देखते हुए पड़ोसी राज्‍यों कर्नाटक और तमिलनाडु ने महामारी की रोकथाम के लिए सख्‍त पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। कर्नाटक सरकार ने केरल से केवल उन्‍हीं लोगों को राज्‍य में दाखिल होने की अनुमति दी है जिनके पास यात्रा के 72 घंटों के भीतर का आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट होगी।

निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट जरूरी

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग का साफ कहना है कि केरल से आने वाले यात्रियों को निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के बिना राज्‍य में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी भले ही उन्होंने कोविड रोधी टीकों की दोनों खुराकें क्‍यों ना ली हों। वहीं तमिलनाडु ने केरल से आने वाले केवल उन यात्रियों को अनुमति दी है जिनके पास या तो निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट हो या उन्होंने कोविड रोधी वैक्सीन की एक खुराक ली हो।

सीमाओं पर हो रही सघन जांच

आलम यह है कि कर्नाटक और तमिलनाडु केरल से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों और बस स्‍टेशनों पर जांच कर रहे हैं जहां अंतरराज्यीय बसें आती हैं। कर्नाटक ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में राज्य के सभी चेक पोस्टों पर पुलिस चौकियां तैनात की है। वहीं तमिलनाडु ने सीमाओं पर एक बड़ा पुलिस बल तैनात किया है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु सरकार महामारी की रोकथाम के सख्‍त उपाय कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!