Tokyo Olympics: सोमवार को भारत का ‘शुभ’ करने उतरेंगे ये खिलाड़ी, चक्के और राइफल से मेडल की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन भारत ने अपने खाते में एक और पदक जोड़ लिया है. स्टार शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है. उन्होंने चीन की बिंगजियाओ को हराकर ये कारनामा किया.बता दें, भारत के खाते में अब दो मेडल हो गए हैं. बॉक्सिंग में भी एक पदक पक्का हो चुका है. महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. वहीं, पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. वह ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है. वह चार दशक बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। 2 अगस्त को भारत के पास अगर मेडल जीतने के चांस होंगे तो कई खेलों में मेडल के एक कदम और नजदीक पहुंचने की उम्मीद भी होगी. यानी, सावन के दूसरे सोमवार को भारत अगर टोक्यो में अपनी पूरी ताकत से खेल गया तो उसका असर मेडल टैली से लेकर तिरंगे की मान और सम्मान सब पर दिखेगा.एथलेटिक्स उन शुरुआती खेलों में होगा, जिससे भारत 2 अगस्त के अपने अभियान का आगाज करेगा. यहां भारत की दुती चंद महिलाओं की 200 मीटर इवेंट के सेमीफाइनल के लिए होने वाले क्वालिफिकेशन राउंड में दौड़ती दिखेंगी. वो हीट 4 में दौड़ेंगी, जो कि भारतीय समयानुसार सुबह के 7 बजे होगा। अपना पहला ओलिंपिक खेल रहीं भारत की कमलप्रीत कौर महिलाओं के डिस्कस थ्रो यानी चक्का फेंक इवेंट मेडल जीतने की बड़ी दावेदार हैं. क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे नंबर पर रहीं कमलप्रीत के मेडल का रंग क्या होगा. ये सोमवार शाम ही पता चलेगा. टोक्यो के ट्रैक एंड फील्ड एरेना में महिलाओं के डिस्कस थ्रो का फाइनल भारतीय समयानुसार शाम के 4:30 बजे शुरू होगा.भारत के दो राइफलधारी संजीव राजपूत और एश्वर्य तोमर सोमवार को 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में शिरकत करते दिखेंगे. इस इवेंट का क्वालिफिकेशन राउंड भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे होगा. जबकि फाइनल दोपहर के 1 बजे के होगा। इसके अलावा 2 अगस्त को भारत की महिला हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, ये एक बड़ा मैच है. लेकिन भारतीय महिलाओं ने उलटफेर करते हुए अगर इस मैच को जीत लिया तो न सिर्फ वो मेडल के एक कदम और करीब होंगे. बल्कि एक प्रबल दावेदार के तौर पर भी उभरेंगे. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह के 8 बजकर 30 मिनट से होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!