अभिनंदन को वीर चक्र

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारतीय वायुसेना ने करारा जवाब दिया था। इसके बाद भी दुस्साहसी पाकिस्तान नहीं सुधरा था और 27 फरवरी को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए अपने एफ-16 लड़ाकू विमान भेज दिए थे। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मिग-21 बाइसन से न केवल पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के छक्के छुड़ाए बल्कि उनका एक एफ-16 भी मार गिराया था। देश ने उन्हीं अभिनंदन की वीरता को सलाम करते हुए उन्हें वीर चक्र देने की घोषणा की है। भारतीय सैन्यकर्मियों को युद्ध और कई बार शांतिकाल में असाधारण बहादुरी और वीरता के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। उन्हें परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र दिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सा चक्र कब दिया जाता है? यदि नहीं, तो हम आपको बता रहे हैंः

परमवीर चक्र 
परमवीर चक्र सेना में मिलने वाला सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। यह सम्मान सेना के उन जाबांजों को दिया जाता है, जिन्होंने दुश्मन की उपस्थिति में बहादुरी, वीरता, आत्म-बलिदान का साहसी कार्य किया हो। यह चक्र युद्ध काल में साहसी प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।

परमवीर चक्र कांसे से बना होता है और इसका आकार गोल होता है। इसके ऊपर केंद्र में उभरी हुए राज्य के प्रतीक के साथ ‘इंद्र के वज्र’ की चार प्रतिकृतियां बनी होती हैं। यह मैडल सादा बैंगनी रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

महावीर चक्र 
वीरता के लिए मिलने वाला यह दूसरा बड़ा सम्मान है। दुश्मन के सामने हवा, पानी या जमीन पर असाधारण वीरता का परिचय देने वाले सैन्यकर्मियों को यह दिया जाता है। महावीर चक्र भी युद्ध के समय असाधारण वीरता, प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। परमवीर चक्र के बाद यह वीरता का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है।

सिल्वर धातु का गोलाकार आकृति में बना यह मैडल आधा सफेद और आधा नारंगी रंग के फीते के साथ दिया जाता है। इसके ऊपर के हिस्से पर पांच कोनों वाला उभरा हुआ सितारा बना होता है।

वीर चक्र 
युद्ध में दुश्मन को परास्त करने में दिखाई गई अभूतपूर्व वीरता के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। युद्धकाल में साहस दिखाने के लिए दिया जाता है। यह मैडल सिल्वर का बना होता है और इसमें भी पांच कोनों वाला उभरा हुआ सितारा बना होता है। इसे आधा नीला और आधा नारंगी रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

अशोक चक्र 
शांति काल में वीरता के लिए दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा सम्मान है। यह चक्र राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। पहले इसे अशोक चक्र क्लास-वन कहा जाता था। इसे नारंगी खड़ी लाइन द्वारा दो बराबर भागों में विभाजित हरे रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

कीर्ति चक्र 
शौर्य और वीरता के लिए कीर्ति चक्र दिया जाता है। यह शांति काल में दिया जाने वाला वीरता पदक है। यह मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। यह सिल्वर धातु से गोलाकार बना होता है। इसे नारंगी रंग की खड़ी लाइनों द्वारा तीन बराबर भागों में विभाजित हरे रंग के फीते के साथ दिया जाता है।

शौर्य चक्र 
कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र, अशोक चक्र के ही दो वर्ग हैं। यह शांति के समय वीरता के प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला पदक है। इसका मैडल कांसे से बना होता है, जिसे हंरे रंग की तीन खड़ी लाइनों द्वारा बराबर भागों में विभाजित फीते के साथ दिया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!