छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे तेलंगाना के जंगल में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

जगदलपुर।

छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे तेलंगाना के कोथागुडेम जिले के जंगल में रविवार सुबह फोर्स के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक नक्सली वहां विशेष सप्ताह मनाने के लिए जुटे थे। कोथागुडेम के एसपी सुनील दत्त ने बताया कि छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे चेरला के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर चेरला से फोर्स को सर्च आपरेशन पर भेजा गया था। इस दौरान जवान इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना इलाके से कुछ किलो मीटर दूर चेरला के जंगल में सुबह करीब आठ बजे यह मुठभेड़ हुई। कुछ देर चली फायरिंग के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। वहीं मौके पर सर्चिंग के दौरान एक नक्सली का शव और एक 303 रायफल बरामद की गई है। फोर्स नक्सलियों का पीछा कर रही है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ की सीमा पर तैनात जवानों को भी अलर्ट किया गया है। ज्ञात हो कि नक्सली 28 जुलाई से तीन अगस्त तक एक विशेष सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान वे अपने इलाके के ग्रामीणों को एकत्र कर मारे गए नक्सलियों की याद में आयोजन करने कर रहे हैं। इनके अलावा फोर्स पर हमला करने की कोशिशों में जुटे हैं। हालांकि इस बार छत्तीसगढ़ में फोर्स बेहद सतर्क हैं। इस सतर्कता ही असर है कि नक्सलियों को लगातार मुंह की खानी पड़ रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!