छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगे स्कूल, जिन्हें सर्दी-खांसी उन्हें नहीं मिलेगा प्रवेश

रायपुर ।

राजधानी समेत प्रदेशभर में सरकारी और निजी स्कूलों में कल से बच्चों की चहल-पहल शुरू हो जाएगी। बच्चे स्कूल आएंगे और उनकी पहले की तरह ही आफलाइन कक्षाएं चलेंगी। जिन बच्चों को सर्दी- खांसी होगी उन्हें स्कूलों में एंट्री नहीं मिलेगी। उपस्थिति अनिवार्य नहीं है इसलिए अभिभावकों की मर्जी से बच्चे स्कूल आएंगे। बच्चों को रोटेशन के अनुसार स्कूल बुलाया गया है। 50 फीसद क्षमता में ही बच्चों को कक्षाओं के भीतर बिठाया जाएगा।
सुकमा को छोड़कर बाकी जिलों में कोरोना रेट एक प्रतिशत से कम
सुकमा को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कोरोना वायरस से पाजिटिविटी रेट एक प्रतिशत से कम है। राज्य का कोरोना पाजिटिविटी रेट 0.2 फीसद है वहीं रायपुर में 0. 28 और सुकमा में 1.08 प्रतिशत है। सुकमा, जैजेपुर और सक्ती को छोड़कर बाकी जगहों पर स्कूल खुलेंगे। कुछ इक्का-दुक्का जगहों पर स्कूल खोलने की अनुमति स्थानीय पार्षद या सरपंचों ने नहीं दी है।
इन बच्चों को आना है स्कूल : पहली से लेकर पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं के बच्चों को स्कूल बुलाया गया है।
ये बच्चे आनलाइन घर से पढ़ेंगे: कक्षा छठवीं, सातवीं, नौवीं और 11वीं के बच्चों की अभी आनलाइन ही कक्षाएं लगेंगी।
स्कूल स्तर संख्या शिक्षक छात्र-छात्राओं की संख्या
प्राइमरी स्कूल 16,393 94,565 26,51,484
मिडिल स्कूल 16,393 78,702 14,81,381
हाईस्कूल 2,726 21,358 9,43,808
हायर सेकेंडरी 4,469 74,170 6,00530
कुल 56,303 2,68,795 56,77,203
समता कालोनी और लाखेनगर में नहीं खुलेगा स्कूल: रायपुर के समता कालोनी और लाखे नगर में फिलहाल स्कूल नहीं खोले जाएंगे। यहां के स्थानीय पार्षदों ने फिलहाल पहली से पांचवीं, आठवीं के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी है। बाकी 10 वीं- 12वीं के बच्चे सभी जिलों में स्कूल आएंगे।
शिक्षक- बच्चों के लिए ये गाइडलाइन
बच्चों को पानी का बोतल खुद ही लाना होगा
मास्क और हैंड सैनिटाइजर रखना अनिवार्य होगा
स्कूलों में बच्चों की हाथ धुलाई के लिए व्यवस्था करनी होगी
कक्षाओं के भीतर बच्चों की आवश्यक दूरी बनाकर बैठाना है
शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्धारित समय तक रहना अनिवार्य
अभिभावकों व स्थानीय पार्षद या सरपंच से सहमति जरूरी
मिड डे मील का वितरण पूरी सावधानी से करेंगे
मिड डे मील के लिए विभाग की गाइडलाइन
अभिभावक की सहमति से बच्चों को मध्या-भोजन देंगे
किचन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा
पुराने तेल, नमक, मसाला का इस्तेमाल न करें
भोजन कराने से पहले बच्चों का हाथ साबुन से धुलवाएं
रसोइयों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!