मध्य प्रदेश को इस माह के अंत तक मिल सकते हैं 866 चिकित्सा अधिकारी

भोपाल ।

प्रदेश को इस महीने के अंत तक 866 मेडिकल ऑफिसर मिलने की उम्मीद है। लोक सेवा आयोग से चयन होने के बाद प्रदेश के शासकीय अस्‍पतालों में इन डॉक्टरों की पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पसंदीदा जिले और अस्पताल में पदस्थापना के लिए एमपी ऑनलाइन के जरिए 01 अगस्त की रात 12:00 बजे तक पंजीयन होगा। इसके बाद 07 अगस्त से लेकर 10 अगस्त के बीच चिकित्सक अपनी पसंद भर सकेंगे। उनके पसंदीदा जिले या आसपास के जिले में उनकी पदस्थापना जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य संचालनालय से पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए जाएंगे।
हालांकि देखना यह होगा कि जितने डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है, उनमें से कितने ज्वाइन करते हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि पिछले सालों में लोक सेवा आयोग से जितने डॉक्टरों की भर्ती की गई है, उनमें लगभग आधे ने ही ज्वाइन किया है। इसकी बड़ी वजह यही रही है कि उन्हें पसंदीदा जगह पर पदस्थापना नहीं मिलती। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश डॉक्टर जाने को तैयार नहीं होते हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों के पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी सरकार से मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में 904 विशेषज्ञों की भर्ती की जा रही है। यह पद भी लोक सेवा आयोग से भरे जाएंगे। इन पदों को भरने की समयसीमा 31 अक्टूबर रखी गई है। बता दें कि प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों के 5097 पदों में से सिर्फ 3631 भरे हैं। इसी तरह से विशेषज्ञों के 3620 पद में से 882 कार्यरत हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!