सुषमा स्वराज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

  • पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी ने सुषमा स्वराज को सैल्यूट किया, बेटी ने अंतिम रस्में पूरी कीं
  • सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे मोदी परिवार से मिलकर भावुक हुए, आडवाणी रो दिए
  • वेंकैया बोले- अब सुषमाजी से राखी बंधवाने का सौभाग्य नहीं मिलेगा, रक्षाबंधन पर याद आएंगी
  • पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन मंगलवार देर रात दिल्ली के एम्स में हुआ था
  • दिल्ली और हरियाणा सरकार ने सुषमा स्वराज के निधन पर 2 दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67) का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्हें भाजपा मुख्यालय में अंतमि विदाई दी गई। यहां पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी ने सुषमा को सैल्यूट किया। बेटी ने आखिरी रस्में पूरी कीं। सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से एम्स में निधन हो गया था। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी श्रद्धांजलि देने के लिए सुषमा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेता परिवार से मिलकर भावुक हो गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और गृह मंत्री अमित शाह ने भी सुषमा को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बाबा रामदेव, भाजपा सांसद हेमा मालिनी, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, दिल्ली के ले.गवर्नर अनिल बैजल, बसपा प्रमुख मायावती, कैलाश सत्यार्थी समेत कई हस्तियां पहुंचीं। राज्यसभा में भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी गई। सभापति नायडू ने कहा कि वे मुझे रक्षाबंधन पर याद आएंगी।

देश सुषमा की सेवाओं को हमेशा याद रखेगा: शाह

अमित शाह ने कहा, ‘‘आज उनके जाने से बड़ी विपदा भारत के राजनीतिक क्षेत्र में आ खड़ी हुई है, जो लंबे समय तक भर नहीं पाएगी। हम सभी अत्यंत दुख के साथ सुषमा जी को विदाई देने के लिए अपना मन तैयार कर रहे हैं। भगवान उनके परिवार को इस अघात को सहने की शक्ति दे। सुषमा जी की आत्मा को भगवान चिर शांति दें। देश उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।’’

मोदी ने कहा- करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा थीं सुषमा स्वराज

मोदी ने सुषमा के निधन पर कहा- भारतीय राजनीति के एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत हो गया। गरीबों और समाज के लिए जीवन देने वाली अद्वितीय नेता के निधन पर पूरा भारत दुखी है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की अकेली इंसान थीं। वे करोड़ों लोगों की प्रेरणा का स्रोत थीं।

दिल्ली ने एक साल में तीन मुख्यमंत्री खोए
बीते एक साल में दिल्ली ने तीन मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और मदन लाल खुराना को खोया है। सुषमा अक्टूबर-दिसंबर 1998 के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। पिछले ही महीने जुलाई में तीन बार की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित (81) का भी निधन हुआ। शीला 1998 से 2003 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में मदन लाल खुराना का भी निधन हो गया। वे 1993 से 1996 तक मुख्यमंत्री रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!