मॉडर्ना की वैक्सीन को DGCI की मिली मंजूरी

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं। अभी भी केन्द्र सरकार राज्यों को उनकी जरुरत भर वैक्सीन नहीं दे पा रही है। ऐसे में एक अच्छी खबर ये है कि जल्द ही एक और वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। DGCI यानी भारत के औषधि महानियंत्रक ने शुक्रवार को अमेरिकी फार्मास्यूटिकल कंपनी मॉडर्ना के कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, मॉडर्ना की वैक्सीन को अभी आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए ही अनुमति दी गयी है। बताया जाता है कि मॉडर्ना की वैक्सीन को भारतीय दवा कंपनी सिप्ला आयात करेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत में अभी मॉडर्ना की वैक्सीन ‘कोवाक्स’ की 75 लाख खुराक ही आयातित की जायेगी। DGCI ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए ये मंजूरी दी थी। इन सिफारिशों में 75 लाख खुराक लाने की बात कही गयी थी। आपको बता दें कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मॉडर्ना की वैक्सीन की भी दो खुराक लेनी होगी और अभी इसे 18 वर्ष या अधिक आयुवाले लोगों को ही दिया जायेगा। देश में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी के बाद मॉडर्ना का वैक्सीन भारत में चौथा वैक्सीन होगा, जिसे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उपयोग में लाया जायेगा।

पिछले कई महीनों से मॉडर्ना वैक्सीन पश्चिमी देशों में लगाई जा रही है। यह कोरोना महामारी को रोकने में काफी कामयाब भी रही। अब भारत में इस वैक्सीन के आने से टीकाकरण को और गति मिलेगी। अभी इस वैक्सीन के आयात की ही अनुमति मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसका देश में भी उत्पादन शुरु हो सकेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!