केरल: नौसेना ने एक अज्ञात ड्रोन को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपा

भारतीय नौसेना ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक पुल के ऊपर उड़ने वाले अज्ञात ड्रोन को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच के लिए उसे पुलिस को सौंप दिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ड्रोन को 26 जुलाई को पुराने थोप्पमपडी पुल के ऊपर देखा गया था। इस ड्रोन को वडुथाना इलाके में रहने वाला 26 वर्षीय एक व्यक्ति उड़ा रहा था। उसका दावा है कि ड्रोन का इस्तेमाल वह अपने यूट्यूब चैनल और ट्रैवल ब्लॉग के लिए कर रहा था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ड्रोन उड़ाने के लिए उसने भारतीय नौसेना से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, किसी भी नागरिक, निजी अथवा रक्षा हवाई अड्डों के परिसर से तीन किलोमीटर के भीतर रिमोट से संचालित किसी भी प्रकार के विमान अथवा ड्रोन को उड़ाना प्रतिबंधित है। रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति ने यह ड्रोन ओएलएक्स वेबसाइट के जरिए किसी अन्य व्यक्ति से एक लाख रुपए में खरीदा था, इसलिए वह अधिकारियों को इसका बिल नहीं दिखा सका। पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर आपराधिक दंड संहिता की धारा 102 और 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!