6 महीने की शिवराज सरकार पर मुहर लगाएंगे मध्‍य प्रदेश में उपचुनाव

भोपाल ।

मध्य प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे भले ही सत्ता के समीकरण को प्रभावित न करें लेकिन सरकार के काम-काज की परीक्षा अवश्य बनेंगे। इन सीटों के परिणाम चौथी पारी खेल रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के 16 महीने के कार्यकाल पर मुहर लगाएंगे।

पिछले साल भाजपा के सत्ता में आने के बाद नवंबर में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिसमें सभी सीटें जीतने के कांग्रेस के दावे पर भाजपा की जीत भारी पड़ गई थी। उपचुनाव में कमल नाथ ही कांग्रेस का चेहरा थे, इसलिए कांग्रेस की हार को कमल नाथ से जोड़ दिया गया लेकिन इसके बाद हुए दमोह उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा का गढ़ रहे दमोह में हार से भाजपा के लिए असहज स्थिति बनी थी। इसका दोहराव न हो, इसलिए अभी से मंत्रियों को उपचुनाव वाले क्षेत्रों की जिम्मेदारी दे दी गई है। मंत्री अरविंद भदौरिया बुधवार को पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे तो 30 जुलाई को मंत्री विश्वास सारंग जोबट क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसी प्रकार अन्य मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मंत्री संबंधित क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद करेंगे। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड जैसी सुविधाएं मिलने की समीक्षा करेंगे। फोकस इस बात पर रहेगा कि अगले कुछ माह में उपचुुनाव वाले क्षेत्रों में जनशिकायतों को समाप्त किया जाए।

सफलताओं को आगे रखेगी शिवराज सरकार

शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल मार्च में सत्ता की कमान संभाली तब से वह कोरोना संकट से उपजी विषम परिस्थितियों से लगातार जूझ रहे हैं। बेहतरीन प्रबंधन से उन्होंने कोरोना को लगभग मात दे दी थी लेकिन महाराष्ट्र में केस बढ़ने और मध्य प्रदेश में लोगों के निश्चिंत हो जाने से कोरोना की दूसरी लहर ने मध्य प्रदेश को चपेट में ले लिया। इस बार भी शिवराज सिंह चौहान ने दिन-रात एक कर इस चुनौती का सामना किया। शिवराज सरकार कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जबरदस्त तैयारी कर चुकी है। ऐसे में उपचुनाव में भले ही मंच से कोरोना प्रबंधन को लेकर सरकार अपना पक्ष न रखे, लेकिन कार्यकर्ताओं के माध्यम से इसे जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश होगी। इसके अलावा जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी भाजपा का फोकस रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!