कोरोना संक्रमण के 31 केस मिलने पर चीन ने 90 लाख की आबादी वाले नानजिंग शहर को सील किया

बीजिंग । चीन ने अपने पूर्वी शहर नानजिंग में महज 31 नए कोरोना केस मिलने के बाद सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं और 90 लाख की आबादी वाले शहर को सील कर दिया है। चीन ने नानजिंग के नागरिकों को घरों के अंदर ही रहने को कहा है। नए केस मिलने के बाद अब कुल मामलों का आंकड़ा 112 हो गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जेनेटिक सीक्वेंसिंग में पता चला है कि कोरोना का डेल्टा वैरिएंट पैर पसार रहा है। 
नानजिंग सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन से जुड़े डिंग जाइ ने कहा कि डेल्टा वैरिएंट में कुछ नए लक्षण देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह तेजी से फैलता है। इसके अलावा इसका इलाज भी लंबे समय चलता है। सबसे पहले शहर के एयरपोर्ट में काम करने वाले कुछ लोग कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। 
इसके बाद प्रशासन की ओर से 9 मिलियन की आबादी वाले शहर में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। हजारों लोगों की लॉकडाउन के दौरान कोरोना टेस्टिंग की गई है। नानजिंग में कोरोना केस मिलने के बाद से अब तक चीन के 5 प्रांतों और 9 शहरों में कोरोना के केस मिले हैं। लगातार दो दिनों में नानजिंग में कोरोना के 30 से ज्यादा केस मिले हैं। इसके चलते देश में कोरोना का संकट बढ़ गया है। इसके चलते प्रशासन ने 4 इलाकों को हाई रिस्क जोन और 25 क्षेत्रों को मीडियम रिस्क जोन घोषित कर दिया है। 
इसके अलावा नानजिंग में मूवी थिएटर, जिम, इंडोर स्विमिंग पूल्स, बार, बाथिंग वेन्यू, चेस, कार्ड रूम पर पाबंदी लगा दी है। यही नहीं नानजिंग में किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन अगले आदेश तक नहीं किया जा सकेगा। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे घरों के अंदर ही रहें और बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। इसके अलावा फार्मेसी, होलसेल मार्केट, शॉपिंग मॉल्स और सुपरमार्केट्स में भी लोगों की आवाजाही के लिए संख्या तय कर दी है। इसके अलावा डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!