आज जारी होगा एमपी बोर्ड 12वीं के 7.50 लाख परीक्षार्थियों का परिणाम

भोपाल ।

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की हायर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम गुरुवार को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं। परिणाम मप्र के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा घोषित किया जाएगा। माशिमं ने अपने बयान में कहा है कि हायर सेकंडरी, हायर सेकंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा, हायर सेकंडरी मूक बधिर श्रेणी 2021 का परिणाम एमपीबीएसई और एमपी मोबाइल एप पर माय रिजल्ट सेक्शन में भी देखा जा सकता है।

इसके लिए छात्रों को मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। इस बार परीक्षा में 7.50 लाख परीक्षार्थियों को शामिल होना था, पर कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा रद कर दी गई थी। यह परिणाम हाईस्कूल 2019 के परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार किया गया है, जो विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें अंक सुधार के लिए परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी एक से 25 सितंबर तक परीक्षा दे सकते हैं।

बता दें कि बीते सप्ताह ही माशिमं ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। दसवीं बोर्ड में इस साल 100 फीसद परीक्षार्थी पास हुए हैं। बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा के नौ लाख 14 हजार छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया था।

वहीं, बोर्ड ने यह घोषणा पहले ही कर दी थी कि विद्यार्थी आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किए गए परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं तो उनके लिए एमपी बोर्ड एक सितंबर से 25 सितंबर तक परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने नंबर सुधारने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को एक अगस्त से 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

व्यावसायिक परीक्षा का भी परिणाम

हायर सेकंडरी के साथ हायर सेकंडरी व्यावसायिक सर्टिफिकेट परीक्षा और हायर सेकंडरी (अंध-मूक, बधिर ) श्रेणी का परिणाम भी जारी किया जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!