कर्नाटक में आज से बसवराज बोम्मई का शासन, 23वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में बोम्मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निवर्तमान मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बोम्मई को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वह विकास के पथ पर कर्नाटक का नेतृत्व करेंगे। येदियुरप्पा ने ट्वीट किया कि बोम्मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि आप कर्नाटक को विकास के पथ पर ले जाएंगे और राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

एक अन्य ट्वीट में येदियुरप्पा ने बोम्मई को उनके कुशल और सफल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। येदियुरप्पा ने कहा कि बोम्मई उन्हें हार्दिक बधाई। लाखों कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से, पार्टी के सभी नेताओं के समर्थन से, मैं बोम्मई के कुशल और सफल प्रदर्शन की कामना करता हूं। बोम्मई ने आज अपने दिन की शुरुआत अंजनेया स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करके की और अपने निवास को लौट गए। बाद में उन्होंने मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय का दौरा किया जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने उनका स्वागत किया। जहां उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

इससे पूर्व येदियुरप्पा के इस्तीफे के एक दिन बाद मंगलवार को बसवराज बोम्मई को राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। बोम्मई को मंगलवार को सर्वसम्मति से कर्नाटक भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 61 साल के बोम्मई को पार्टी की बैठक में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिसमें कर्नाटक इकाई के प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी ने हिस्सा लिया। बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील भी शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!