बॉक्सर पूजा रानी क्वार्टरफाइनल में, तो तीरंदाजी में दीपिका भी दूसरे दौर में जीतीं

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अमेरिका की मुसीनो फर्नांडेज को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। दीपिका ने यह मुकाबला 6-4 से अपने नाम किया। इस मैच के पहले सेट में दीपिका को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की और मैच जीत गईं। पहले सेट में दीपिका ने 25 तो मुसीनो ने 26 का स्कोर बनाया था। दूसरे सेट में दीपिका ने दो बार परफेक्ट 10 जमाया और 28-15 से यह सेट जीता। इसके बाद तीसरा सेट दीपिका ने 27-25 से जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली, लेकिन चौथे सेट में दीपिका को 25-24 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद स्कोर 4-4 की बराबरी पर पहुंच गया। आखिर में पांचवें सेट को दीपिका ने जीतकर यह मुकाबला जीत लिया।

बॉक्सिंग में भारत की पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

बॉक्सिंग में भारत की बॉक्सर पूजा रानी ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में अलजेरिया की इचराक चैब को राउंड ऑफ 16 के मैच में 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पूजा अब मेडल से केवल एक जीत दूर हैं। अब यदि क्वार्टर फाइनल में पूजा जीत हासिल करने में सफल रहती हैं तो उनके नाम मेडल निश्चित हो जाएगा।

6-0 से जीतकर दूसरे राउंड में पहुंची दीपिका

भारतीय तीरंदाज दीपिका ने राउंड ऑफ 32 में व्यक्तिगत महिला इवेंट में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने भूटान की खिलाड़ी के खिलाफ पहला और दूसरा राउंड 26-23 से जीता। इसके बाद तीसरे सेट में 27-24 की जीत के साथ दीपिका ने 6-0 से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और दूसरे राउंड में पहुंच गई।

प्रवीण जाधव की हार

पुरुष आर्चरी के व्यक्तिगत इवेंट के दूसरे दौर में प्रवीण जाधव को हार का सामना करना पड़ा। अमेरिका के ब्राडी एलिसन ने राउंड 32 के मुकाबले में प्रवीण को 6-0 से हरा दिया। जाधव ने पहला सेट 27-28 के करीबी अंतर से हारे और दूसरा सेट भी 26-27 के अंतर से हार गए। इसके बाद तीसरे सेट में उन्हें 23-27 से हार का सामना करना पड़ा और वो बाहर हो गए। पुरुष आर्चरी के व्यक्तिगत इवेंट में राउंड ऑफ 64 में प्रवीण जाधव ने शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने रूसी खिलाड़ी के खिलाफ 6-0 से जीत दर्ज की थी, पर उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!