बोरी अभयारण्य में परिवार के साथ पहुंचें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान; खूबसूरत वादियाें और टाइगर का करेंगे दीदार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को निजी दौरे पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बोरी अभयारण्य में रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ पत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल और कार्तिकेय सिंह चौहान भी साथ आएंगे। मुख्यमंत्री एक दिन, एक रात बोरी अभयारण्य में गुजारंगे। अभयारण्य में टाइगर और अन्य प्राणियों का दीदार करेंगे।

मंगलवार दोपहर 2 बजे तक सीएम के बैतूल होते हुए बोरी अभयारण्य पहुंचेंगे। अगले दिन 28 जुलाई दोपहर को सीएम भोपाल रवाना होंगे। दौरे को लेकर बैतूल जिला प्रशासन, पुलिस और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का स्टाफ तैयारियों में जुटा है।

बोरी के चूरना में पाएं जाते है सबसे ज्यादा बाघ

बोरी वन्यजीव अभयारण्य भारत के प्राचीन अभ्यारण्यों में से एक है। यह अभयारण्य मप्र के होशंगाबाद जिले के सतपुड़ा टाइगर रिर्जव क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे 1865 में वन्यजीव अभयारण्य का दर्जा दिया गया। यह 518 स्क्वायर किमी में फैला हुआ है। इसके उत्तर और पूर्व में सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। पश्चिम में तवा नदी बहती है। बोरी वन्यजीव अभयारण्य में समृद्ध वनस्पति और जीव बहुतायत में हैं। अभयारण्य शुष्क पर्णपाती वृक्षों और बांस के जंगलों से घिरा हुआ है। बोरी वन्यजीव अभयारण्य में बाघ, चीतल, सांभर, नीलगाय, चिंकारा, गौर, चार सींग वाले एंटेलोप जैसे दुर्लभ जानवर हैं। एसटीआर में सबसे ज्यादा बाघ बोरी अभयारण्य के चूरना में पाए जाते हैं। पर्यटकों को यहां कई 3-4 बाघ के एक साथ दीदार हुए हैं।

दो माह पहले परिवार के साथ पचमढ़ी पहुंचे थे सीएम

​​​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून को ​​​​पत्नी साधना सिंह के जन्मदिन के मौके पर पचमढ़ी पहुंचे थे। पत्नी, दोनों पुत्रों के साथ में सीएम ने पचमढ़ी प्राकृतिक वातावरण के बीच दो दिन बिताएंगे थे। यहां उन्होंने एक पौधा भी रोपा रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!