ईश्वर बहुत कुछ देता है, लेता कुछ नहीं

एक नगर में एक सेठ रहते थे। उनके पास धन-दौलत, सुख-सुविधा सभी कुछ था। सेठ की बस एक ही आदत खराब थी। जब उनका कोई काम बिगड़ जाता तो वह तुरंत ईश्वर को भला-बुरा कहने लगते थे। इस आदत से उनकी पत्नी भी बहुत परेशान रहती थी। उनका एक नौकर था, जो सेठ जी की सेवा में दिन-रात जुटा रहता था।

एक बार दोपहर के समय सेठ खीरा खा रहे थे। एक खीरा काटा और खाया, अच्छा लगा। बगल में नौकर बैठा हुआ था। दूसरा खीरा जैसे ही सेठ ने काटा और खाया, वह कड़वा निकला। सेठ जी ने कड़वा खीरा अपने नौकर को खाने के लिए दे दिया। नौकर ने खीरे को बड़े चाव से खाया जैसे कि खीरा बहुत मीठा हो। यह देखकर सेठ आश्चर्य में पड़ गए और नौकर से पूछा, ”तुम कड़वा खीरा इतने चाव से कैसे खा रहे हो, क्या तुम्हें यह खीरा कड़वा नहीं लग रहा है?”

नौकर ने प्रसन्न मन से सेठ से कहा, ”भले ही यह खीरा कड़वा हो, लेकिन आपने दिया है। आप रोज इतनी अच्छी-अच्छी चीजें मुझे खाने के लिए देते हैं तो क्या हुआ, आज मुझे कड़वा खीरा मिल गया तो क्या मैं इसकी बुराई करूं, प्रसन्नता से स्वाद लेकर खा रहा हूं।”

नौकर की यह बात सुनते ही सेठ जी को समझ में आ गया, उन्होंने मन ही मन सोचा कि ईश्वर ने मुझे इतना कुछ दिया है लेकिन कभी-कभी कोई परेशानी आ जाती है तो मैं ईश्वर को भला-बुरा कहने लगता हूं। यही सही नहीं है। उन्होंने प्रण किया कि आज के बाद वह ईश्वर को भला-बुरा नहीं कहेंगे क्योंकि ईश्वर बहुत कुछ देता है, लेता कुछ नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!