पिछले 10 वर्षों में स्विस बैकों में कितना जमा हुआ काला धन नहीं पता : केंद्र सरकार

नई दिल्ली ।

सरकार ने सोमवार को कहा कि इसका कोई आधिकारिक अनुमान नहीं है कि पिछले 10 वर्षों के दौरान स्विस बैंकों में कितना काला धन जमा कराया गया। लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान काला धन (अघोषित विदेशी आय एवं संपत्तियां) और कर अधिनियम आरोपण, 2015 के तहत 107 मामले दर्ज किए गए।

कांग्रेस सदस्य विंसेट पाला के सवाल के जवाब में उन्होंने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थागत कार्रवाई के परिणाम स्वरूप 31 मई तक 166 मामलों में आकलन आदेश पारित किया गया है, जिसमें 8216 करोड़ रुपये की मांग की गई है। 8465 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति पर कर लगाया गया है और एचएसबीसी मामलों में 1294 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इंटरनेशनल कंसोर्टियम आफ इंवेस्टिगेशन जर्नलिस्ट (आइसीआइजे) में करीब 11,010 करोड़ की अघोषित आय का पता लगाया गया है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि पनामा पेपर्स लीक मामलों में लगभग 20,078 करोड़ रुपये के अघोषित क्रेडिट का पता चला है, जबकि पैराडाइज पेपर्स लीक मामलों में लगभग 246 करोड़ रुपये के अघोषित क्रेडिट की जानकारी मिली है। पनामा पेपर्स लीक मामले में भारत सहित दुनिया के कई प्रमुख लोगों द्वारा कर चोरी के पनाहगाह माने जाने वाले देशों में काला धन छिपाने की बात सामने आई थी। पेराडाइज पेपर्स लीक मामलों में खोजी पत्रकारिता से जुड़े एक संगठन ने कालेधन से जुड़े कुछ नये पेपर्स लीक किये थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!