कोरोना पर बेनकाब होने से बचने के तरीके खोज रहा चीन

जेनेवा । कोरोना वायरस की शुरुआत कहां से हुई, इसकी जांच को लेकर चीन शुरू से आनाकानी करता रहा है। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे चरण की जांच को लेकर चीन ने सवाल उठाए हैं। चीन ने दूसरे चरण की जांच को राजनीतिक हेरफेर का एक प्रोडक्ट बताया है। चीनी ने दूसरे चरण की जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की योजना को खारिज कर दिया है। अमेरिका सहित कई देशों ने चीन किए इस कदम की आलोचना की है। मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चीन सहित सभी सदस्य देशों से कोरोना वायरस के शुरुआत का पता लगाने में सहयोग की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा है कि, हम चीन सहित सभी सदस्य देशों से विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ पूरी तरह से सहयोग करने का आग्रह करते हैं। अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन को लगता है कि इसके लिए और जानकारी की जरुरत है, तो हमें उम्मीद है कि वे सभी सहयोग करेंगे।
  गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जुलाई की शुरुआत में चीन में कोरोना वायरस के ऑरिजिन के स्टडी के लिए दूसरे चरण का प्रस्ताव रखा था। इसके तहत चीन के अधिकारियों से पारदर्शिता की मांग की गई थी। इसमें वुहान शहर के बाज़ार, लैब्स की जांच की बात कही गई थी। 22 जुलाई को चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की योजना के मानदंड अपमानजनक थे। हाल के दिनों में कोरोना वायरस के लैब-लीक थ्योरी को लेकर बहुत सी बातें हो रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी लैब-लीक थ्योरी एंगल से जांच की बात कही थी। उन्होंने अमेरिकी जांच एजेंसियों से वायरस के ऑरिजन का पता लगाने को कहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम कोरोना वायरस के ऑरिजन का पता लगाने के लिए 2021 के शुरुआत में चीन पहुंची थी लेकिन टीम को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि चीन ने निष्पक्ष तरीके से जांच में सहयोग नहीं किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!