लाडली लक्ष्मी योजना बनी मददगार, अब नर्स बनकर सेवा करना चाहती है पूनम

भोपाल : राज्य सरकार द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। योजना से लाभान्वित हो प्रदेश की बालिकाएं अपने सुनहरे और सुरक्षित भविष्य की ओर आगे बढ़ रहीं हैं। ऐसी ही एक बालिका हैं होशंगाबाद जिले के ग्राम जासलपुर के शेखर चौरे की पुत्री पूनम चौरे। पूनम ने योजना का लाभ लेकर अच्छे से अपनी शिक्षा पूरी कर रही हैं। पूनम अब नर्स बनकर लोगों की सेवा करने के अपने सपने को पूरा करना चाहती हैं।

पूनम को जुलाई 2006 में योजना में पंजीकृत किया गया था। योजना के तहत पूनम को कक्षा 6वीं में प्रवेश लेते समय 2000 रुपए, कक्षा 9वीं में प्रवेश लेते समय 4000 रूपये, कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। चूंकि पूनम के माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में पूनम की शिक्षा से संबंधित जो भी व्यय था वह इस छात्रवृत्ति की राशि से पूर्ण किया जाता रहा है।

पूनम ने बताया कि उनके द्वारा छात्रवृत्ति की राशि का उपयोग विभिन्न शिक्षा से संबंधित किताबे एवं अन्य सामग्री खरीदने में किया गया। उनकी रूचि नर्सिंग में है। कक्षा 12वीं के बाद नर्सिंग कोर्स कर भविष्य में एक अच्छी नर्स बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। पूनम ने बताया कि मेरी पढ़ाई में लाडली लक्ष्मी योजना से मिलने वाले छात्रवृत्ति का बहुत बड़ा योगदान है। पूनम ने अपने सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया हैं।

उल्लेखनीय है कि होशंगाबाद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाड़ली लक्ष्मी योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा हैं। जिले के ग्रामीण परियोजना होशंगाबाद अंतर्गत परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर एवं पर्यवेक्षक प्रीति शर्मा योजना के क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहें हैं। प्रमोद गौर द्वारा विगत वर्ष प्राप्त लक्ष्य अनुसार लाडली लक्ष्मी योजना में सतत् कार्य कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण कर शाला प्रवेशी बालिकाओं को अलग-अलग कक्षाओं में छात्रवृत्ति का लाभ विभाग द्वारा दिलाया गया है।
 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!