महाराष्ट्र के बाद गुजरात में बारिश का तांडव, 56 मार्ग यातायात के लिए बंद अभी राहत के आसार नहीं

गुजरात में पिछले 24 घंटे में अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई ,जिससे अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया और नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण राज्य के 56 मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्व में 27 जुलाई तक बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

वहीं आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में अगले चौबीस घंटों में कुछ जिलों के दूर दराज के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है और मछुआरों को अरब सागर में 29 जुलाई तक मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने का सुझाव दिया है। राज्य आपदा अभियान केन्द्र (एसईओसी) की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सौराष्ट्र सहित गुजरात के अधिकतर हिस्सों में रविवार को सुबह छह बजे से सोमवार को सुबह छह बजे तक भारी से मध्यम वर्षा हुई।

एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक राजमार्ग सहित विभिन्न पंचायतों के तहत 54 सड़कें और एक नयी सड़क भारी बारिश के बाद बंद कर दी गई, जबकि राज्य से गुजरने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खुले हैं। पिछले 24 घंटों में छोटाउदेपुर जिले के छोटाउदेपुर तालुका में 190 मिमी, छोटाउदेपुर के क्वांट में-182 मिमी, मेहसाणा के बेचारजी में-160 मिमी, जामनगर के कलावड़ में-147 मिमी, नर्मदा के तिलकवाड़ा-147 मिमी, बोटाद के बोटाद तालुका में-146 मिमी, वलसाड के कपराडा में-142 मिमी, जूनागढ़ के मानवाडर में-134 मिमी, और पोरबंदर के कुटिआना में-128 मिमी बारिश हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!