राजधानी दिल्ली में आज से खुलेंगे सभी बाजार और सिनेमाघर,पूरी क्षमता से चलेगी मेट्रो

दिल्ली सरकार कोविड के घटते मामलों के देखते हुए सोमवार से कई पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को भी अपनी 100 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दे दी गई है। स्पा और सिनेमा हॉल को भी खोलने की मंजूरी दे दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने एक आदेश जारी किया था, जिसकेे मुताबिक दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या और पॉजिटिविटी में काफी गिरावट आई है और समग्र स्थिति में सुधार हुआ है। लेकिन एहतियातन उचित सावधानी और देखभाल बनाए रखनी होगी। इसे देखते हुए सरकार ने कोविड संबंधी प्रतिबंंधों में और ढील देने की घोषणा की। कोरोना दिशानिर्देशों में ये सभी बदलाव 26 जुलाई यानी सोमवार से लागू होंगे।

क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?

सभी बाजार, बाजार परिसर और मॉल को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच खोलने की अनुमति होगी।
रेस्टोरेंट को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ अनुमति है।
बार को भी दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति है, लेकिन बैठनेवालों की संख्या क्षमता के 50 प्रतिशत तक ही होनी चाहिए।
सिनेमाघरोंं /थिएटर/मल्टीप्लेक्स में बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत तक से साथ खोलने की अनुमति है।

मेट्रो कोच में 100 फीसदी बैठने की क्षमता के इस्तेमाल की इजाजत है, लेकिन किसी भी खड़े यात्री को अनुमति नहीं दी जाएगी।
अंतिम संस्कार और इससे जुड़ी सभाओं को 100 लोगों की अधिकतम सीमा के साथ आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी।
फिलहाल सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक/कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति दी जाती रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहार से संबंधित सभाओं और कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!