पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 98 नए मामले, तीन लोगों की हुई मौत

 पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 98 नए मामले आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,20,101 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 100 से कम मामले आए। नए मामलों में से 69 मामले पुडुचेरी, 13 माहे, 12 करईकल और चार मामले यनम में सामने आए। बीते 24 घंटों में तीन और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 1,786 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि 6,225 नमूनों की जांच करने के बाद नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 918 है जिनमें से 152 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है और 766 घर पर पृथक वास कर रहे हैं। निदेशक ने बताया कि बीते 24 घंटों में 132 मरीज स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,397 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक 14,54,997 नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण दर 1.57 प्रतिशत जबकि मृत्यु और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 97.75 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्र शासित प्रदेश में अभी तक 6.59 लाख लोगों ने टीका लगवा लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!