केरल में जीका वायरस के तीन और मामले दर्ज, अब तक कुल 44 हुए संक्रमित

तिरुअनंतपुरम।

केरल में जीका वायरस के मामले हर दिन दर्ज कि जा रहे हैं। गुरुवार को भी यहां तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 44 हो गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय ने गुरुवार को बताया, ‘केरल में तीन और व्यक्तियों में जीका वायरस का टेस्ट पाजिटिव आया है। राज्य में जीका वायरस के मामलों की कुल संख्या 44 है।’

इससे पहले जॉर्ज ने कहा था कि प्रभावित इलाकों में बीमारी के खिलाफ मच्छरों के लिए फॉगिंग जैसी गतिविधियां तेज की जाएंगी। मंत्री ने कहा था, ‘हमने एक सूक्ष्म योजना विकसित की है और रेक्टर नियंत्रण गतिविधियों को तेज करने और फॉगिंग करने का निर्णय लिया है। तिरुअनंतपुरम नगर निगम ने गतिविधियों को तेज कर दिया है और जिला प्रशासन भी इसका हिस्सा होगा और सभी विभागों का समन्वय करेगा। वे अगले 7 दिन के लिए फॉगिंग करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘डीएमओ कार्यालय से एक नियंत्रण कक्ष ने काम करना शुरू कर दिया है जो चौबीसों घंटे काम करेगा। लोग जीका वायरस के बारे में जानकारी या संदेह के संबंध में नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।’ केरल में नौ जुलाई को वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। मच्छर जनित वायरस को लेकर सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!