सिद्धू आज बनेंगे पंजाब कांग्रेस के कप्तान

पंजाब में कांग्रेस का विवाद थम गया है। पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है और अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी मना लिया गया है। नवजोत सिंह सिद्धू की आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होगी और इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन कर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की। इसके बाद ही कैप्टन का रुख नर्म हुआ। इससे पहले कैप्टन ने कहा था कि वे तब तक सिद्धू को स्वीकार नहीं करेंगे, जब तक वे माफी नहीं मांग लेते। सिद्धू ने समय-समय पर कैप्टन सरकार के खिलाफ टिप्पणियां की थीं और इससे अमरिंदर सिंह आहत थे। बहरहाल, अब पूरे मामला शांत हो गया है और लंबे समय बाद दोनों नेता एक मंच पर नजर आएंगे। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस विवाद का हल होने से कांग्रेस समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

पंजाब में सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया, अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे पंजाब भवन में सभी राज्य कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय के लिए आमंत्रित किया है। ठुकराल ने ट्विटर पर लिखा, “फिर सभी नई पीपीसीसी टीम की स्थापना के लिए वहां से एक साथ पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे।” इससे पहले, यह बताया गया था कि सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा था, जिस पर पार्टी के लगभग 65 विधायकों ने हस्ताक्षर किए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!