लद्दाख में 750 करोड़ रुपये की लागत से स्‍थापित की जाएगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी

नई दिल्‍ली ।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 750 करोड़ की लागत से सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी। ये यूनिवर्सिटी वहां अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी एक मॉडल का कार्य करेगी। इस फैसले से स्थानीय युवाओं को मिलेगा। यूनिवर्सिटी के अंतर्गत लेह, कारगिल, लद्दाख के इलाके आएंगे।

उन्‍होंने कहा कि इंटीग्रेटेड बहुउद्देशीय कॉरपोरेशन की स्थापना का निर्णय लिया गया है। ये कॉरपोरेशन लद्दाख में पर्यटन, उद्योग, परिवहन सुविधाओं के विकास और स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प की मार्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य और इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण में करेगा। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसकी स्थापना से लद्दाख में विकास तेज़ी से हो पाएगा। इसे कंपनी एक्ट के तहत लाया गया है, कॉरपोरेशन के पास 25 करोड़ रुपये तक का बजट होगा।

कैबिनेट ने स्टील उद्योग को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने स्टील के आयात को कम करने के लिए PLI योजना का ऐलान किया है। ये योजना पांच साल के लिए 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक होगी, इसकी मदद से 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश भी आएगा।

ज्ञात हो कि इस समय संसद का मानसून सत्र चल रहा है, ऐसे समय में संसद सत्र के बीच में यह कैबिनेट बैठक हुई है। आमतौर पर कैबिनेट बैठक बुधवार को होती है, लेकिन बीते दिन ईद की छुट्टी होने के कारण ये बैठक गुरुवार को हुई। पिछली कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ाने जैसा अहम फैसला लिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!