महर्षि वेद व्यास की जन्मतिथि पर मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा

भारत में गुरु पूर्णिमा त्योहार का विशेष महत्व है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि महर्षि वेद व्यास के जन्म तिथि के अवसर पर ही गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। भारतीय पंचांग के मुताबिक आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पुर्णिमा पर्व मनाया जाता है और इस साल गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई, शनिवार को मनाई जाएगी।

गुरु पूर्णिमा का महत्व

मानव जाति में चारों वेदों का विशेष महत्व है। वेदों को दुनिया का सबसे प्राचीन ग्रंथ और ज्ञान का भंडार माना गया है। वेदों के महान ज्ञाता गुरु महर्षि वेद व्यास जी के जन्म तिथि के अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर्व को मनाया जाता है। गुरु वेद व्यास प्रकांड ज्ञानी थे और कई सिद्धांतों का सूत्रपात किया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन भारत से ही गुरु को माता-पिता से भी परम मान गया है क्योंकि गुरु ही शिष्यों को गलत मार्ग पर चलने से बचाते हैं और जीवन को सही रास्ते पर लेकर जाते हैं। गुरु के बिना जीवन को अकल्पनीय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सनातन धर्म में 18 पुराण हैं और उनमें से अधिकांश की रचना महर्षि वेद व्यास ने ही की है।

गुरु पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि आरंभ: 23 जुलाई 2021, शुक्रवार सुबह 10.43 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 जुलाई 2021, शनिवार सुबह 08.06 मिनट तक

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि

सुबह जल्द उठकर स्नान करने के बाद सबसे पहले सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य मंत्र का जाप करें। इसके बाद अपने गुरु का ध्यान करें। बाद में भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके अच्युत अनंत गोविंद नाम का 108 बार जाप करना न भूलें। विष्णु पूजा के दौरान आटे की पंजीरी बनाकर इसका भोग लगाएं। ऐसी मान्यता है कि इस प्रसादी के ग्रहण करने से परिवार का स्वास्थ्य उत्तम रहता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!