Bitcoin को लेकर फिर आया Tesla का जवाब, शेयर मार्केट में दिखा 8% का उछाल

नई दिल्ली ।

अमेरिका की प्रसिद्व इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि टेस्ला जल्द बिटकॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करना फिर से शुरू करेगी। जिसके बाद बिटकॉइन के शेयर में 8 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है। बता दें, बिटकॉइन पर मई में टेस्ला ने घोषणा की थी कि वह बिटकॉइन स्वीकार करना बंद करेगी। जिसके दो महीने बाद ही अब मस्क ने फिर से दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल मुद्रा बिटकॅाइन को स्वीकार करने की बात कही है।

मस्क ने कहा, “मैं यह पुष्टि करने के लिए थोड़ा और परिश्रम चाहता था कि रिन्यूएबल एनर्जी का प्रतिशत 50% या उससे अधिक हो, और उस संख्या को बढ़ाना ट्रेंड में बना रहे और यदि ऐसा है तो टेस्ला बिटकॉइन को स्वीकार करना फिर से शुरू कर देगी” हालांकि सबसे अधिक संभावना है कि इसका उत्तर यह होगा कि टेस्ला बिटकॉइन को स्वीकार करना फिर से शुरू कर देगी।”

मस्क ने कहा कि टेस्ला और स्पेसएक्स के स्वामित्व वाले बिटकॉइन के अलावा व्यक्तिगत रूप से उनके पास बिटकॉइन, एथेरियम और डॉगकॉइन का स्वामित्व भी है। मस्क ने कहा कि “मैं पंप कर सकता हूं, लेकिन मैं डंप नहीं करता,” मैं निश्चित रूप से उच्च कीमत और बिक्री में विश्वास नहीं करता … और मैं बिटकॉइन को सफल देखना चाहता हूं।” कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट किया कि इसके अलावा टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहनों को इस साल के अंत में चार्जर्स के अपने वैश्विक नेटवर्क तक पहुंचाने की भी घोषणा करेगी।

भारत में टेस्ला पर रिपोर्ट

भारतीय बाजार में टेस्ला के प्रवेश की घोषणा लगातार चर्चा का कारण बनी हुई है, और इलेक्ट्रिक कार उत्साही इस बहुप्रतीक्षित कार के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं। इस चर्चा के बीच, टेस्ला की एंट्री-लेवल Model 3 टेस्ट ड्राइव इमेज ऑनलाइन सामने आई हैं। बता दें, कंपनी ने इस साल जनवरी में बेंगलुरु में टेस्ला मोटर्स इंडिया एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अपनी भारतीय यूनिट पंजीकृत की है। वहीं कंपनी के अपकमिंग मॉडल 3 को बेंगलुरु में लाल रंग में देखा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!