सावन के सोमवार ही नहीं, मंगलवार भी होते हैं पुण्यदायी

हिंदू धर्म के अनुसार सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित है। इस पूरे मास में जहां भगवान शंकर की पूजा की जाती है तो इस माह में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार को भगवान शंकर को समर्पित व्रत किया जाता है। यूं तो प्रत्येक मास में पढ़ने वाला हर सोमवार ही भगवान शंकर की पूजा के लिए विशेष माना जाता है परंतु अगर बात की जाए सावन मास के सोमवार की तो इसका महत्व बाकि महीनें से खास माना जाता है। कहा जाता है कि इस मास में भगवान शंकर बहुत जल्दी अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनके सभी पाप कष्ट दूर करते हैं तथा अपनी कृपा बरसाते हैं।

आप जानते हैं कि श्रावण मास के सोमवार की तरह मंगलवार की शुभ माने जाते हैं। जी हां, मान्यताओं के अनुसार सावन का मंगलवार माता पार्वती की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार श्रावण में पढ़ने वाले मंगलवार को मंगला गौरी अर्थात माता पार्वती की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। एक तरफ जहां सोमवार को अच्छा वर पाने के लिए अविवाहित लड़कियां व्रत रखती है तो दूसरी और मंगला गौरी का व्रत रखकर विवाहित व सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान प्राप्त करती हैं।

श्रावण के मंगलवार को सुहागिन महिलाएं पूरा दिन व्रत रखकर शाम को मंगला गौरी की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं व्रत कथा का श्रवण करती हैं।

इससे जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में धर्म धर्मपाल नामक एक सेठ था, जिसके पास धन, दौलत व वैभव की कोई कमी नहीं थी। परंतु उसके यहां कोई पुत्र नहीं था जिस कारण वे अत्यंत चिंतित रहता था। कुछ समय बाद उसे एक पुत्र की प्राप्ति हुई। परंतु उसे शाप था कि वह केवल 16 वर्ष जी पाएगा। 16 वर्ष की अवस्था में उसे सांप काटेगा, जिससे उसकी मृत्यु हो जाएगी।

जिस कारण सेठ ने अपने पुत्र की शादी 16 वर्ष की अवस्था के पहले ही कर दी जिससे उसकी शादी संपन्न हुई उसकी लड़की की मां मंगला गौरी का व्रत रखती थी। उसने देवी गौरी से अपने बेटी के सुखी होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके परिणाम स्वरूप देवी गौरी के आशीर्वाद से नवविवाहित लड़की कभी विधवा नहीं हो सकती थी। कथाओं के अनुसार सास के आशीर्वाद से धर्मपाल के लड़के की आयु 100 हो गई। मान्यता है कि इसी के चलते सुहागिनें मंगला गौरी का व्रत रखका उनकी विधि-विधान से पूजा करती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!