शादी के बाद दुल्हन हो गई फरार, महिला सहित दो सहयोगी गिरफ्तार

हाटपीपल्या ।

शादी के नाम पर रुपये लेकर दुल्हन के फरार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ माह पहले ही पुलिस ने तीन जगह रुपये ऐंठकर शादी रचाने व फरार होने के मामले का पर्दाफाश किया था। ऐसे ही एक नए मामले में मंगलवार को पुलिस ने शादी करने वाली महिला सहित दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया तथा इनसे 64 हजार रुपये जब्त कर इन्हें कोर्ट में पेश किया

थाना प्रभारी राधेश्याम डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पोनासा निवासी 27 वर्षीय फरियादी राजेंद्र उर्फ राजा पुत्र बद्रीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि समीप ग्राम रोजड़ी के अनोपसिंह पुत्र तेजसिंह राजपूत एवं मुकेश पुत्र बालकृष्ण दुबे ने मेरे पिता के पास आकर मेरी शादी के लिए इंदौर में एक लड़की होना बताया। उसे देखने के लिए मैं अपने पिता, चचेरे भाई अशोक के साथ इंदौर गया।

इस दौरान मुकेश दुबे ने अपने परिचित के यहां युवती किशनलता जाटव से मुलाकात करवाई। एक लाख 10 हजार रुपये में शादी करना तय हुआ। 16 जुलाई को फरियादी ने किशनलता से बागली न्यायालय में शादी की नोटरी कराई। अगले दिन सामाजिक रीति-रिवाज से गांव के मंदिर में विवाह किया और 11 बजे के करीब दुल्हन बिना बताए फरार हो गई। फरियादी ने बताया कि पत्नी को सभी दूर तलाश किया, मगर नहीं मिली तो मुझे लगा कि सभी ने मिलकर शादी के नाम पर मुझसे रुपये ऐंठकर मेरे साथ धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर 420, 34 का मामला दर्ज कर जांच में लिया। मुखबिर की सूचना के आधार पर द्वारकापुरी इंदौर से बड़ा गणपति इंदौर निवासी आरोपित दुल्हन 42 वर्षीय किशनलता पत्नी राधेश्याम जाटव को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 हजार रुपये जब्त किए। अनोपसिंह व मुकेश को गिरफ्तार कर उनसे 19 हजार रुपये जब्त किए। तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!