कोरोना संकट के साये में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्‍ली ।

आज मुस्लिम समुदाय के लोग अपना सबसे बड़ा त्योहार बकरीद मना रहे है। बकरीद के इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द समेत कई दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद की मुबारकबाद देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ईद मुबारक! ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन सामूहिक सहानुभूति, सद्भाव और अधिक से अधिक अच्छे की सेवा में समावेश की भावना को आगे बढ़ाए।’

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट किया, सभी देशवासियों को ईद मुबारक। ईद-उज-जुहा एक समावेशी समाज में एकता और बंधुत्व के लिए प्रेम और बलिदान की भावना के प्रति सम्मान व्यक्त करने और एक साथ काम करने का त्योहार है। आइए हम कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करने और सभी की खुशी के लिए काम करने का संकल्प लें।

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी ईद के इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि, सभी भाईयों बहनों को ईद मुबारक।

बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहते हैं। आज के पर्व पर बकरे की कुर्बानी दी जाती हैं। रमजान के पाक महीने के खत्म होने के 70 दिन बाद ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाता हैं। यह त्योहार इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जा ता है। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से कोरोना नियमों का पालन करते हुए ईद मनाई गई थी, जो इस साल भी देखने को मिलेगा।

आपकों बता दें कि मुस्लिम समुदाय में ईद तीन अलग-अलग प्रकार की होती है, जैसे ईद-उस-फितर, ईद-अल-अजहा और ईद-ए-मिलाद हैं। यह सभी त्योहर भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देते है। मुस्लिमों में आज के दिन कुर्बानी दी जाती है, इसलिए इसे ईद-ए-कुर्बा भी कहते हैं। ईद-ए-कुर्बां का मतलब है ‘बलिदान की भावना’ और ‘क़र्ब’ नजदीकी या बहुत पास रहने को कहते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!