सुप्रीम कोर्ट ने कहा- देश में डॉक्टरों, जजों और पानी की कमी है, क्या हम सब देख लें?

  • याचिकाकर्ता की मांग- बिहार में डॉक्टरों के 57% पद खाली, इन्हें भरने के लिए निर्देश जारी करें
  • शीर्ष अदालत ने चमकी बुखार को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
  • बिहार में 2019 में चमकी बुखार से अब तक 176 बच्चों की जान गई, सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर में

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार (एईएस) से पीड़ित बच्चों के इलाज से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। शुक्रवार को चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट में अपनी अर्जी दायर करने की सलाह दी। इस दौरान बेंच ने कहा कि क्या यह बीमारी किसी के द्वारा फैलाई गई है? हम क्या कर सकते हैं? इस याचिका में डॉक्टरों के खाली पद भरने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की गई थी।

हम जजों के खाली पद भरने की कोशिश कर रहे हैं: सुप्रीम कोर्ट

  1. कोर्ट ने कहा, ”पद खाली हैं तो इसे स्वास्थ्य मंत्रालय को देखना चाहिए। आप क्या चाहते हैं? हमें डॉक्टरों के खाली पद भरना शुरू कर देना चाहिए? हम न्यायाधीशों के रिक्त पदों को भरने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हम ही जानते है कि हमें कितनी सफलता मिली है। हम डॉक्टरों के मामले में ऐसा नहीं कर सकते। वहां डॉक्टरों, जजों, मंत्रियों, पानी और सूरज की रोशनी की कमी है। हम सब कैसे देख सकते हैं।”
  2. बिहार में 57% डॉक्टरों की कमी का दावायाचिककार्ता वकील मनोहर प्रताप का दावा- बिहार में डॉक्टरों के 57% पद खाली पड़े हैं। इसके लिए केंद्र और बिहार सरकार को निर्देश जारी करना चाहिए। एक कमेटी का गठन किया जाए, जो बच्चों के इलाज की निगरानी करे। बिहार में 2019 में चमकी बुखार से अब तक 176 बच्चों की मौत हुई।
  3. मृतकों के परिवार को 10 लाख रु मुआवजे की मांगसाथ ही कर्मचारियों की लापरवाही से मारे गए लोगों के परिजन को बिहार सरकार के द्वारा 10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। हालांकि, नीतीश सरकार पहले ही एईएस से जान गंवाने वालों के परिवार को 4 लाख रु की मदद का ऐलान कर चुके हैं।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!