आईआरसीटीसी की नई सेवा से ट्रेन में बर्थ खाली होते ही तुरंत आएगा संदेश, मिल जाएगा कन्फर्म टिकट

नई दिल्ली । कोरोनाकाल के विषम दौर से गुजर रहे लोगों को रेल यात्रा में कन्फर्म टिकट पाने की जद्दोजहद के बीच आईआरसीटीसी ने नई सेवा शुरू की है। हफ्तों या महीनों पहले टिकट की बुकिंग के बाद जब कन्फर्म टिकट नहीं मिलता है तो तत्काल और एजेंट के चक्कर में भी पड़ते हैं। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। किसी ट्रेन में अगर कोई बर्थ खाली हुई है तो आपको इसका पता तुरंत चल जाएगा, और आप तुरंत ही उस टिकट को बुक कर सकेंगे। 
दरअसल, आप जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं तो आप सभी ट्रेनों में सीट की एबिलिटी देख पाते हैं। अगर सीट खाली है तो आप बुक कर लेते हैं और अगर खाली नहीं है तो आप किस्मत के भरोसे वेटिंग का टिकट लेते हैं या फिर ज्यादा वेटिंग है तो बुकिंग नहीं करते हैं। दरअसल, अब तक ये सुविधा नहीं थी कि अगर किसी ट्रेन में कोई सीट खाली हुई है तो इसका पता कैसे चलेगा। आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को अब ये सुविधा दे रहा है।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने पुश नोटिफिकेशन की सुविधा शुरू की है। इससे यूजर्स को सीट की उपलब्धता समेत कई तरह की सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी। आईआरसीटीसी ने हाल ही में अपनी वेबसाइट को अपडेट किया है, जिसमें कई नई सुविधाओं को भी जोड़ा है। जब भी कोई सीट किसी ट्रेन में खाली होगी तो इसका नोटिफिकेशन यूजर्स के मोबाइल पर चला जाएगा। यूजर्स फिर अपनी सुविधा के अनुसार चाहे तो उस खाली हुई सीट की बुकिंग कर सकता है। इसके लिए यूजर को सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर पुश नोटिफिकेशन की सुविधा को लेना होगा।
इसको ऐसे समझिए कि मान लीजिए आप किसी ट्रेन में किसी तय तारीख के लिए सीट बुक कर रहे हैं, लेकिन आपको ट्रेन में कोई भी सीट उपलब्ध नहीं दिख रही है, तो आप टिकट बुक नहीं करेंगे। इसके बाद आपने जितनी भी ट्रेनों में टिकट की उपलब्धता चेक की है। अगर कोई यात्री अपना टिकट कैंसिल करता है तो एक नोटिफिकेशन आपके मोबाइल पर आ जाएगा, इस एसएमएस में ट्रेन नंबर की जानकारी भी होगी, जिसके बाद अगर आप चाहें तो तुरंत इस टिकट को बुक करके यात्रा कर सकते हैं।
जब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलेंगे तो आपको पुश नोटिफिकेशन का विकल्प मिलता है। ग्राहक इस विशेष सेवा को बिल्कुल फ्री में सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा और यह सेवा सब्‍सक्राइब करनी होगी। आईआरसीटीसी के अभी 3 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!