निकाय चुनाव को टालने की मांग, HC में जनहित याचिका दायर,बोले- कोरोना की तीसरी लहर के बाद कराएं चुनाव

जबलपुर। मध्यप्रदेश में निकाय चुनाव कुछ समय के लिए टालने की मांग को लेकर जनहित याचिका हाई कोर्ट में दायर की गई है. जिसमें कोरोना का हवाला देते हुए निकाय चुनाव को टालने की मांग की गई. याचिका में कहा, गया है कि आईएमए और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी जारी की है, प्रदेश के 27 जिलों में डेल्टा वैरियंट फैल चुका है, ऐसे में प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव कोरोना का सुपर स्प्रेडर साबित हो सकता है. याचिका पर इसी हफ्ते सुनवाई की भी संभावना है.

ये जनहित याचिका नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के अध्यक्ष डॉ. पीजी नाजपांडे और रजत भार्गव की ओर से दायर की गई है. आवेदकों का कहना है कि राज्य चुनाव आयोग ने 15 जुलाई को बैठक आयोजित कर स्थानीय चुनावों की तैयारी करने के निर्देश जारी किए हैं, जिससे अब 15 सितंबर से 347 शहरी निकायों और दिसंबर से लाखों ग्राम पंचायतों के चुनाव शुरू होंगे. ऐसे में पूरा शासकीय तंत्र व्यस्त होगा और तीसरी लहर की दस्तक के बीच यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है.

आवेदकों का यह भी कहना है कि पूर्व में चुनाव के कारण ही पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडू और मिजोरम में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज बढ़े थे, प्रदेश में हाल ही में हुए दमोह चुनाव में करीब सैकड़ों लोगों की कोरोना से मौत हुई है, इतना ही नहीं सर्वोच्च न्यायालय ने उप्र में कांवड़ यात्रा रोकने के निर्देश तक दिए हैं, इसलिए कोरोना की तीसरी लहर के खत्म होने तक निकाय चुनावों को रोका जाना चाहिए. मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय पैरवी करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!